अजमेर: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का खिदमतगार, नफरत की फसल बौने वाला परिवार
जयपुर, 15 जुलाई। राजस्थान में अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को लेकर विश्वप्रसिद्ध है। देश-विदेश से जायरीन यहाँ ख्वाजा साहब की जियारत के लिए आते हैं। यहाँ आकर अपनी और परिवार सलामती की दुआ मांगते हैं। लेकिन उन्हीं ख्वाजा मोउनुद्दीन चिश्ती की खिदमत करने वाला एक परिवार देशभर में कौमी नफरत की फसल बौ रहा है। कहने को तो यह परिवार दरगाह के खादिम हैं। इनका पहला फर्ज देश दुनियां में कौमी एकता का संदेश देना था। लेकिन धर्म के नाम पर नफरत का जहर इनमें कूट-कूट कर भरा है। पिछले दिनों नूपुर शर्मा के बयान के बाद इस परिवार के लोगों ने नूपुर शर्मा ही नहीं देश के लिए भी जहर उगला। इन्होने हिन्दुस्थान को हिला दिने, सर तन से जुदा करने और ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाने जैसे नफरती काम किए हैं। इनके तार कट्टरपंथी संगठनों से ही नहीं मुल्क के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। इस परिवार के लोगों ने कैसे साज़िशन इस देश में नफरत फैलाने का काम किया आपको बताते हैं।

सरवर चिश्ती:
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का खादिम सरवर चिश्ती दरगाह की अंजुमन कमेटी का सचिव है। वह चिश्ती परिवार का मुखिया है। पिछले दिनों नूपुर शर्मा के बयान के बाद सरवर चिश्ती ने दरगाह के निजाम गेट से मुस्लिम समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए सरवर ने कहा था कि हमारे रसूल की शान में कोई गुस्ताखी करेगा तो हम वो आंदोलन करेंगे कि हिन्दुस्थान हिल जाएगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। हालांकि बाद में सरवर ने अपने बयान पर माफ़ी भी मांग ली थी। उन्होंने कहा उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। सरवर कट्टरपंथी संगठन पीएफआई का खुलेआम पैरोकार भी है।
गौहर चिश्ती:
गौहर चिश्ती को हाल ही में राजस्थान पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। गौहर सरवर का सगा भतीजा है। गौहर ने नूपुर शर्मा के बयान के बाद मुस्लिम समुदाय की रैली में सर तन से जुदा का नारा देकर समुदाय को भड़काने के प्रयास किए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद वीडियो बनाया था। उसमें हत्यारे रियाज़ और गौस मोहम्मद ने इस नारे को दोहराया था। माना जा रहा है कि कन्हैया लाल के हत्यारों से गौहर का ताल्लुक है। इससे पहले भी अजमेर पुलिस ने उसे सीआरपीएफ कैम्प का वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। गौहर एनआईए के राडार पर भी है। एनआईए उससे कई मामलों में पूछताछ करेगी। उसके कट्टरपंथी संगठनों और पाकिस्तान से रिश्तों पर भी पूछताछ की जाएगी।
आदिल चिश्ती:
आदिल चिश्ती अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का सगा बेटा है। आदिल का भी पिछले दिनों मीडिया के जरिए बयान का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आदिल हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बना रहा था। अपने वीडियो में उसने गणेश जी, हनुमान जी और भगवान विष्णु के अवतार पर सवाल उठाए थे। आदिल ने अपने बयान में कहा कि 33 करोड़ हिन्दू देवी देवता कैसे हो सकते हैं। एक खुदा का तो समझ में आता है। अगर इंसान को हजार जीवन मिले तो भी वह 33 करोड़ हिन्दू देवी देवताओं को राजी नहीं कर सकता। आदिल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं ने वायरल किया। इसके बाद आदिल ने माफी मांगते हुए वीडियो को एडिट कर चलाने की बात कही थी। उसने कहा कि उसका मकसद किसी मज़हब का मजाक बनाना नहीं था। लोगों ने उसके वीडियो पर काफी आक्रोश जताया था।












Click it and Unblock the Notifications