Khushboo Chelani: राजस्थान चुनाव के लिए जयपुर की युवती ने लॉरेंस गैंग के साथ रची खतरनाक साजिश
Khushboo Chellani Lawrence Bishnoi Gang: खुशबू चेलानी ऊर्फ खुशी जयपुर के मालवीय नगर की रहने वाली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए डॉक्टरों से 50-50 लाख रुपए मांगने पर पुलिस की गिरफ्त में है।
Khushboo Chellani Jaipur Girl: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा से पहले ही जयपुर पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसी युवती आई है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रच रही थी।
पेशे से फैशन डिजाइनर इस युवती का नाम खुशबू चेलानी है, जो जयपुर के मालवीय नगर की रहने वाली है। जयपुर पुलिस ने खुशबू चेलानी को डॉक्टरों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए 50-50 लाख रुपए की डिमांड करने के आरोप में पकड़ा है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज के अनुसार राजस्थान अस्प्ताल के मालिक डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने जयपुर के बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके बताया कि 16 अगस्त को उनके पास इंटरनेट के जरिए कॉल आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर उनसे 50 लाख की मांग की गई थी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 24 अगस्त को इसी तरह का कॉल अनस के सुपर स्पेशियलिटी मालवीय नगर के मालिक डॉ. सुनीत शाह के पास आया।
जयपुर ने दोनों एफआईआर के बाद जांच शुरू की और तकनीकी सेल से मदद के जरिए कॉल करने वाले की तलाश में पंजाब की मोहाली जेल पहुंची और यहां बंद रविंदर सिंह ऊर्फ काली शूटर से पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर काली ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर जयपुर की खुशबू चेलानी से जान पहचान हुई थी। खुशबू ने ही उसे दोनों डॉक्टरों की जानकारी दी थी। फिर काली ने यूके में बैठे अपने साथी बदमाशों से दोनों डॉक्टरों को फोन करवाकर रुपयों की डिमांड की। पुलिस ने काली शूटर को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्ट किया।

काली के बाद पुलिस ने खुशबू चेलानी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में खुशबू ने बताया कि वह राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। उसे कई नेताओं ने टिकट दिलाने का भ्रोसा दिलाया। उसे चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत थी। एक कार्यक्रम में दोनों डॉक्टरों चैरिटी के बड़ी धनराशि दी थी। इसलिए इसने वसूली की योजना बनाई। इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर काली से सम्पर्क कर डॉक्टरों से पैसे मांगे।












Click it and Unblock the Notifications