Rajasthan में 15 जनवरी बाद हो सकेंगे खाटू श्याम के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर 15 जनवरी के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएंगे। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन विस्तार और व्यस्थाओं के लिए बंद किए गए थे। मंदिर विस्तार और व्यवस्थाओं का काम पूरा होने के बाद इसे दर्शन के लिए
Rajasthan के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 15 जनवरी के बाद खुल जाएंगे। मंदिर विस्तार के वजह से खाटू श्याम के मंदिर 13 नवंबर से आम दर्शनार्थियों के लिए बंद किए गए थे। सीकर जिला कलेक्टर अमित यादव ने मंदिर विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक की है। जिला कलेक्टर ने मंदिर कमेटी को 15 जनवरी तक पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सीकर जिला कलेक्टर 15 जनवरी से पहले व्यवस्थाओं को लेकर रिव्यू करेंगे।

फागुन माह से पहले बढ़ाई जाएंगी व्यवस्थाएं
खाटू श्याम मंदिर 13 नवंबर से आम दर्शनार्थियों के लिए अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। मंदिर कमेटी ने यह फैसला किया था। माना जा रहा है कि फागुन महीने से पहले मंदिर की व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह के मुताबिक दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए व्यवस्था में बढ़ाने के लिहाज से मंदिर के दर्शन बंद किए गए हैं। अगले आदेश होने के बाद भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आ सकेंगे। खाटू श्याम मंदिर और कस्बे में व्यवस्थाओं के विस्तार के लिए जिला कलेक्टर अमित यादव और एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने मंदिर कमेटी और अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इसके बाद मंदिर के विस्तार और कस्बे की व्यवस्थाएं बदलने के लिए काम शुरू हुआ था।

पिछले साल खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़
सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर में औसतन करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करते हैं। देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन होता है। पिछली एकादशी पर तकरीबन 10 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। पिछले साल मंदिर में भगदड़ मच गई थी। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने मंदिर विस्तार करने का फैसला किया था। अब मंदिर का विस्तार और व्यवस्थाओं की तैयारी पूर्ण होने का समय आ गया है। इसी माह 15 जनवरी के बाद आम श्रद्धालु फिर से खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications