Karnataka Chunav Result 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी जीत की बधाई

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम सामने आने के साथ कांग्रेस में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस शासित राज्यों के नेताओं ने मीडिया के सामने आकर बधाई देना शुरू कर दिया है।

ashok gehlot

Karnataka Chunav Result 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बढ़त पर बधाई दी है। सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल देखा गया था। उसका परिणाम कर्नाटक चुनाव परिणाम के रूप में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यह राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा। राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी कांग्रेस अपनी जीत दर्ज कराएगी।

देशभर में कांग्रेस में जश्न का माहौल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलने पर पार्टी में जश्न का माहौल है। कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने मीडिया में आकर बयान देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राहुल गांधी की गदा हाथ में लेकर भगवा दुपट्टा ओढ़े फोटो ट्वीट की है। देशभर में कांग्रेस शासित राज्यों में जश्न का माहौल है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को लगातार मिल रही है बढ़त

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिलती जा रही है। कांग्रेस पहले 117 सीटों पर आगे थी। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही कांग्रेस लगातार बढ़त लेती जा रही है। अब कर्नाटक में कांग्रेस 121 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 71 सीटों तक सिमट कर रह गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+