​करौली हिंसा : सात दिन बाद राजस्थान डीजीपी लाठर बोले-शोभायात्रा पर अचानक 150 लोगों ने हमला किया

​करौली हिंसा : सात दिन बाद राजस्थान डीजीपी लाठर बोले-शोभायात्रा पर अचानक 150 लोगों ने हमला किया

करौली, 8 अप्रैल। नव संवत्सर पर करौली शहर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के सात दिन बाद शुक्रवार को राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर का बयान आया है। डीजीपी लाठर ने कहा कि करौली शहर में शोभायात्रा अचानक करीब 150 लोगों ने हमला कर दिया था।

DGP Rajasthan

आसपास के मकानों से लोग लाठी-डंडे लेकर रैली पर टूट पड़े। इसमें 11 स्थानीय लोगों के साथ-साथ 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। रैली निकालने की स्वीकृति दी गई थी। उसमें साफ लिखा था- लाउड स्पीकर बजाकर रैली नहीं निकाली जाएगी। इसके बाद भी लाउड स्पीकर बजाकर रैली निकाली गई।

रैली निकालने के दौरान नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस जाप्ते और रैली में चल रहे लोगों पर छतों से पथराव शुरू हो गए। साथ ही आसपास के मकानों से करीब 100 से 150 लोग लाठी व डंडा लेकर हमला कर दिया।

डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि किरौली हिंसा केस में पुलिस ने अब तक 10 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इसमें एक कोतवाली थानाधिकारी और 9 अन्य लोगों के द्वारा दी गई है। पुलिस ने अब तक 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जांच के दौरान 44 उपद्रवी चिन्हित किए गए हैं।

डीजीपी एमएल लाठर ने बताया तोड़फोड़ और आगजनी की घटना से दोनों पक्षों के करीब 80 से अधिक व्यक्तियों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन कर राज्य सरकार को भेज कर मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+