Kanishak Kataria: कोरिया से 1 करोड़ का पैकेज छोड़कर पहले ही प्रयास में UPSC किया टॉप, दूसरा टॉपर Akshat Jain भी जयपुर से

Jaipur News, जयपुर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा में राजस्थान का डंका बजा है। UPSC की ओर से 5 अप्रेल 2019 को जारी परीक्षा परिणाम में राजस्थान के कनिष्क कटारिया ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम व अक्षत जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

kanishak kataria and akshat jain IAS topper

ये दोनों ही होनहार जयपुर के रहने वाले हैं। एक आईएएस तो दूसरा आईपीएस के परिवार से है। कनिष्क कटारिया ने पहले और अक्षत जैन ने दूसरे प्रयास ने आईएएस बनने में सफलता हासिल की है।

कनिष्क कटारिया की जीवनी (kanishak kataria biography in hindi)

कनिष्क कटारिया की जीवनी (kanishak kataria biography in hindi)

UPSC Civil Services Result 2018 टॉपर कनिष्क कटारिया राजस्थान में आईएएस सांवर मल वर्मा के बेटे हैं। जयपुर संभाग के आयुक्त केसी वर्मा इनके ताऊजी हैं। Kanishak Kataria की आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद सेमसंग में कोरिया में लाखों के पैकेज में नौकरी लगी थी। करीब डेढ़ साल तक वहां जॉब भी किया।

पापा और ताऊजी से मिली प्रेरणा

पापा और ताऊजी से मिली प्रेरणा

कनिष्क ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विदेश में नौकरी करने पर पैसा तो खूब था, मगर आत्म संतुष्टि नहीं मिल पा रही थी। मैं भी पापा और ताऊजी के नक्शे कदम पर चलकर देश के लोगों की सेवा करना चाहता था। बस इसी सोच के चलते कोरिया से लाखों का पैकेज छोड़कर जयपुर लौट आया और भारतीय प्रशासन सेवा में जाने की तैयारियां में जुट गया। दो साल तक जमकर पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में पहला स्थान पा लिया।

अक्षत जैन की जीवनी (Akshat Jain biography in hindi)

अक्षत जैन की जीवनी (Akshat Jain biography in hindi)

दूसरे प्रयास में दूसरी रैंक हासिल करने वाले अक्षत जैन राजस्थान के सीनियर आईपीएस डीसी जैन के बेटे हैं। पहले प्रयास में अक्षत को सफलता नहीं मिली थी, मगर इन्होंने जज्बा बरकरार रखा और फिर से मेहनत की और अपने लक्ष्य पर ध्यान रखा। दूसरे प्रयास में आईएएस बनने में सफल हो गए। आईआईटी गुवाहाटी से डिजाइन सब्जेक्ट में पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षत आईएएस की तैयारियों में जुट गया था।

फिल्म थ्री इडियट्स स्टाइल में की पढ़ाई

फिल्म थ्री इडियट्स स्टाइल में की पढ़ाई

बकौल, अक्षत मुझे रोबोट बनकर पढ़ाई अच्छा नहीं लगता था। फिल्म थ्री इडियट्स स्टाइल में लाइफ को एंजोय करते हुए नियमित रूप से पढ़ता था। पढ़ाई, दोस्त और मस्ती के बीच सामंजस्य बनाए रखा। इससे किसी प्रकार तनाव कभी हावी नहीं रहा।

पढ़ें : बेटे को IAS बनाने के लिए पिता ने बेच दिया था मकान, खुद करते हैं पेट्रोल पंप पर काम, देखें VIDEO

पढ़ें : जिस सब्जेक्ट की टीचर थी पत्नी उसी को चुनकर यूपीएससी में हासिल की सफलता

पढ़ें : 64 साल का ससुर व 28 साल की बहू साथ-साथ दे रहे बोर्ड परीक्षा, ससुर हैं 10वीं टॉपर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+