Kailash Bohra RPS : युवती से घूस में अस्मत मांगने वाला जयपुर ACP होटलों में करता था अय्याशी, CCTV फुटेज मिले

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत में अस्मत मांगने वाले एसीपी कैलाश बोहरा की अन्य कई करतूत भी सामने आई है। जयपुर पुलिस पड़ताल में अब कई तथ्य एसीबी तक पहुंच रहे हैं। पता चला है कि कैलाश बोहरा जयपुर में टोंक रोड पर एक होटल में अय्याशी करता था। वह होटल में लड़कियों को बुलाता था। उनके साथ कुछ घंटे यहां बिताता था।

 10 साल से होटल में आना जाना

10 साल से होटल में आना जाना

बताया जा रहा है कि 10 साल पहले जयपुर के बजाज नगर पुलिस थाने में पोस्टिंग के दौरान आरपीएस कैलाश बोहरा का इस होटल में आना-जाना हुआ था, लेकिन इसके बाद बोहरा ने इसी होटल को अय्याशी का अड्‌डा बना लिया।

 1 बजकर 50 मिनट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई

1 बजकर 50 मिनट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई

जयपुर पुलिस की जांच में पता चला कि होटल की 3 मार्च 2021 की दोपहर 1 बजकर 50 मिनट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें कैलाश बोहरा सिविल ड्रेस में कार लेकर होटल पहुंचता दिख रहा है। वह कार से उतरकर होटल के अंदर चला जाता है।

युवती भी अपनी गाड़ी से रवाना

युवती भी अपनी गाड़ी से रवाना

इसके बाद एक लड़की होटल पहुंचती है। खुद कैलाश बोहरा इस युवती को सीढ़ियों से अपने साथ लेकर गलियारे में बने कमरे तक लेकर जाता है। यहां कुछ देर ठहरने के बाद पहले बोहरा होटल से निकलता है। फिर युवती भी अपनी गाड़ी से रवाना हो जाती है।

 होटल संचालक ने एसीबी को यह जानकारी दी

होटल संचालक ने एसीबी को यह जानकारी दी

जानकारी के अनुसार कैलाश बोहरा के ट्रैप होने के बाद होटल संचालक ने एसीबी को यह जानकारी दी है। इसमें उसने बताया कि पिछले कई सालों से कैलाश बोहरा का होटल में आना जाना था। यहां वह अलग-अलग युवतियों के साथ आता था। वह पहले पहुंच जाता था। इसके बाद महिलाएं कमरे तक बेरोकटोक पहुंचती थीं। इसके लिए बोहरा पुलिस वर्दी की रौब दिखाता था। इस कारण होटल संचालक ने उसे कभी रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

 राजस्थान एसीबी इन फुटेज की पड़ताल कर रही

राजस्थान एसीबी इन फुटेज की पड़ताल कर रही

बता दें राजस्थान एसीबी इन फुटेज की पड़ताल कर रही है। इस जांच के दायरे में यह भी शामिल किया जा सकता है कि होटल बुलाई जाने वाली लड़कियां कौन हैं। वे किसी के मुकदमे के चक्कर में बोहरा के बुलाने पर आती थी या फिर वे सहमति से होटल पहुंचती थी।

जांच जयपुर महिला अत्याचार अनुसंधान सेल में एसीपी कैलाश बोहरा को दी

जांच जयपुर महिला अत्याचार अनुसंधान सेल में एसीपी कैलाश बोहरा को दी

बता दें कि जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में 30 वर्षीया एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने सहित तीन मुकदमे दर्ज करवाए थे। इसकी जांच जयपुर महिला अत्याचार अनुसंधान सेल में एसीपी कैलाश बोहरा को दी गई थी।

 50 हजार रुपए रिश्वत ली और इसके बाद अस्मत भी मांगी

50 हजार रुपए रिश्वत ली और इसके बाद अस्मत भी मांगी

पीड़िता का आरोप है कि बोहरा ने कार्रवाई के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत ली और इसके बाद अस्मत भी मांगी। 14 मार्च को उसे डीसीपी पूर्व कार्यालय में स्थित अपने ऑफिस में बुलाया। वहां कमरा बंद कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। तभी एसीबी की टीम ने एसीपी कैलाश बोहरा को ट्रैप कर लिया।

26 मार्च तक जेल भेज दिया

26 मार्च तक जेल भेज दिया

इसके बाद अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया जहां से 26 मार्च तक जेल भेज दिया। राजस्थान विधानसभा में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने तीन दिन पहले कैलाश बोहरा को बर्खास्त करने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+