Rajasthan की 200 विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्रा का आगाज, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 200 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है। भाजपा जन आक्रोश यात्रा में गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र और मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रतियां बांट रही है।

Rajasthan में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा रविवार को प्रदेश की पूरी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चली। प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में यात्राओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। रथयात्रा के आगाज के साथ ही चौपाल और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन की शुरू कर दिए गए हैं। जो पूरी यात्रा में प्रतिदिन होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड महादेव मंदिर, आमेर की शिला माता मंदिर, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ताड़केश्वर महादेव मंदिर चौड़ा रास्ता, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सर्वस्तु विलास से, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जंभेश्वर मंदिर ओसिया से जन आक्रोश यात्रा का शंखनाद किया।

satish punia

गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र की प्रतियां बांटी

यात्रा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र की प्रतियां जनता को बांटी जा रही है। जिसमें वादाखिलाफी कानून व्यवस्था को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अलावा शिकायत पत्र फॉर्म भी जनता से भरवाए जा रहे हैं। जो रथ में लगी शिकायत पेटिका मैं एकत्रित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमेर में शिला माता मंदिर से यात्रा का शुभारंभ रथ का पूजन कर किया। इस दौरान वह करीब 5 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चले पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जंगलराज कुशासन भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा ने इस यात्रा का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसान कर्ज माफी को लेकर किसानों से रोजगार को लेकर युवाओं से वादाखिलाफी की है। साथ ही भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल चिकित्सा और शिक्षा, व्यवस्था, बिजली, सड़क और पानी की समस्याओं को लेकर जनता में आक्रोश है। जिसको मुखरता देने के लिए भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा अभियान शुरू किया है।

satish punia

राजस्थान में कानून व्यवस्था हुई बदहाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जंगलराज में पूरे राजस्थान की कानून व्यवस्था बदहाल है। निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। एक बेटी के सामने उसके पिता की गोलियों से हत्या कर दी जाती है और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। इसलिए गूंगी-बहरी कांग्रेस सरकार और कुर्सी से चिपके बैठे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जनता हमेशा के लिए विदाई देने को तैयार बैठी है।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+