Jaipur Video : कार में मिले युवक-युवती, दोनों के सिर में लगी थी गोली, युवती की मौत, जानिए पूरा मामला
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक युवक-युवती कार में मिले हैं। दोनों के गोली लगी हुई पाई गई है। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से किसी एक ने पहले साथी के गोली मारकर और फिर खुद के भी गोली मार ली। जबकि यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों ने एक-दूसरे के गोली मारी है।

जानकारी के अनुसार जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके की श्रीराम नगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि युवक-युवती ने कार में अचेत अवस्था में मिले। दोनों पास-पास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और झोटवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी पूरी मामले की जांच की जा रही है। जांच होने के बाद ही मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

जयपुर वेस्ट डीसीपी कावेन्द्र सागर ने बताया कि युवती की मौत हो चुकी है। युवक के सिर में गोली है। उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उपचार किया जा रहा है। दोनों जिस कार में मिले उस पर चंडीगढ़ का नंबर है। युवक की पहचान गोविंद सोनी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। वहीं मृतका का नाम वर्षा सोनी बताया जा रहा है। दोनों झोटवाड़ा इलाके में पड़ोस में ही रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications