इस महिला को रिश्तेदार-दोस्त कहने लगे, 'हमें क्यों भेज रही हो अश्लील वीडियो, जानिए पूरा मामला
जयपुर। जब एक के बाद एक करके कई रिश्तेदार और दोस्तों ने पूछना शुरू कर दिया कि अचानक क्या हो गया। हमें क्यों अश्लील वीडियो भेज रही हो। यह सब सुनकर महिला का चौंकना लाजिमी था। शर्मसार हुई सो अलग। क्योंकि महिला ने ऐसे कोई वीडियो नहीं भेजे थे।

जयपुर के प्रताप नगर का मामला
हकीकत सामने आई तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। तुंरत पुलिस को शिकायत दी। जांच हुई और कोई हैकर निकला जो उनकी फेसबुक आई हैक करके अश्लील मैसेज, तस्वीरें और वीडियो उसकी जान पहचान के लोगों को भेज दिए। पीड़ित महिला जयपुर के प्रतापनगर में ज्ञान विहार कॉलेज के पास की रहने वाली है।

पुलिस को किशोर की तलाश
जयपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की पड़ताल की तो पता कि किसी किशोर नाम के शख्स ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली थी। फिर उसके रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों को गंदे और अश्लील वीडियो, फोटोज मैसेज भेज दिए। कुछ लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी दी तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

दुश्मनी निकालने के लिए किया ये सब
बता दें कि सितम्बर 2019 की शुरुआत में भी प्रताप नगर थाने में ही ऐसा एक और मामला सामने आ चुका है। यहां एक युवती ने मामला दर्ज कराया है किसी ने उससे दुश्मनी निकालने के लिए उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी और उसकी फोटोज को मिक्सिंग कर अश्लील बनाया। उसके बाद उसके फोन नंबर समेत ये फोटोज सोशल मीडिया पर डाल दी। लोगों ने फोन करना शुरू किया तब जाकर इसका खुलासा हुआ।

सोशल मीडिया पर भी डाली युवती की फोटो
पुलिस ने बताया कि युवती विवाहित है। एफबी पर उसके नाम की प्रोफाइल व नंबर देख कई लोग उसे फोन करने लगे। उससे मिलने का समय लेने लगे। परिजनों को भी फोन पर उसकी फोटोज मिली तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती की फोटोज भी सोशल मीडिया पर डाल दी गई थी। इस कारण उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications