जयपुर : बेकाबू कार नाले में गिरी, गोताखोरों ने मां व बेटे सुरक्षित बाहर निकाला

जयपुर। राजस्थान की जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में देर रात को तेज रफ्तार बेकाबू कार के नाले में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया और फिर गोताखोरों ने नाले में डूब रही कार में सवार महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला।

Jaipur: Uncontrollable car falls into drain, divers take out mother and son safely

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और कार नाले में जा गिरी। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने महिला और बच्चे का प्राथमिक उपचार करवाया और महिला और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाया।

नाले में गिरी कार को देर रात क्रेन की सहायता से बाहर निकलवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले की दीवार नहीं होने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई, मगर किसी प्रकार की सुनवाई नही हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+