जयपुर के एसडीएम की बड़ी बहन विद्या देवी की हत्या, घर पर रेलिंग से बंधा मिला शव

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शिप्रापथ पुलिस थाना इलाके में थड़ी मार्केट मानसरोवर में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त 55 वर्षीय विद्या देवी के रूप में हुई है, जो जयपुर शहर के एसडीएम युगांतर शर्मा की बड़ी बहन थीं।

पुलिस ने करवाई ए श्रेणी की नाकाबंदी

पुलिस ने करवाई ए श्रेणी की नाकाबंदी

हत्या किसने और क्यों की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है, मगर वारदात का तरीका देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाश डकैती के लिए घर में घुसे थे और उनकी हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी कराई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए है।

 सरकारी स्कूल में टीचर थीं विद्या

सरकारी स्कूल में टीचर थीं विद्या

पुलिस के अनुसार विद्या देवी जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित सरकारी स्कूल में टीचर थीं। वह रोज सुबह अपने सोशल मीडिया पर लड्डू गोपाल की फोटो की डीपी लगाती थी। सोमवार सुबह डीपी अपडेट नहीं होने पर ऑफिस स्टाफ ने कॉल कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। फोन नहीं उठा तो पड़ोस में रहने वाले राजेश जैन को फोन किया। उनसे विद्या देवी से बात करवाने के लिए कहा।

 शव देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

शव देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

पड़ोसी राजेश जैन ने विद्या देवी को आवाज लगाई तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद जैन ने अपने बेटे को मकान के ऊपर की छत से उनके घर में जाकर देखने के लिए कहा। बेटे ने छत से झांककर देखा तो वह सहम गया। महिला के हाथ-पैर बंधे थे, शव भी रेलिंग से बंधा हुआ था। महिला की लाश देख वह डर गया और नीचे आकर दरवाजा खोला। इसके बाद पड़ोसी अंदर पहुंचे।

 ये अधिकारी कर रहे मामले की जांच

ये अधिकारी कर रहे मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद, डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर, एडीसीपी सुलेश चौधरी, एडीसीपी साउथ अवनीश कुमार, जिला स्पेशल टीम, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम, 4 आरपीएस रैंक के अधिकारी और 6 इंचार्ज समेत 50 लोगों की टीम जांच में जुटी है। पुलिस की टीम ने पूरी कॉलोनी की अलग-अलग पूछताछ कर रही है। आसपास के सभी मकानों में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+