भगवान का नाम लेकर जाएं जयपुर के चौखी ढ़ाणी में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अगर आप घूमने के लिए जयपुर जाने का प्रोगाम बना रहे हैं तो आप चौकी ढाणी जरूर जाएँगे। पर, वहां जरा बचकर जाइये। बेहद भीड़भीड़ वाली इस जगह में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते-ढलते हजारों लोग इधर राजस्थानी जीवन का आनंद उठाने के लिए पहुंच जाते हैं। पर्यटकों के आने का सिलसिला रात दस बजे के बाद तक चलता है।

सुरक्षा कर्मी नहीं

पर, चौखी ढाणी में कोई सुरक्षा कर्मी आपको नहीं दिखेगा। भगवान न करे अगर कोई हादसे वाले हालात पैदा हो जाएं तो इधर आपातकालीन व्यवस्था भी नहीं है।

सैकड़ों कारें

आप जब चौकी ढाणी को देखकर निकलते हैं, तो गेट पर भीड़ खड़ी होती है। सैकड़ों कारें गेट के आसपास रेंग रही होती हैं। उन्हें व्यवस्थित तरीके से चलने के लिए कोई नहीं कहता। आपको यहां पर भी कोई पुलिस वाला नहीं मिलता।

राजस्थान भोजन

बहरहाल, वरिष्ठ लेखक प्रताप सहगल बीते दिनों चौकी ढाणी गए थे। उन्होंने बताया कि एक शाम हम लोग चौकी ढाणी पहुंचे कि राजस्थानी खाने का लुत्फ़ उठाया जाए। दिल्ली में कई बार बाटी-चूरमा खाने का अवसर मिला लेकिन कहीं भी मज़ा नहीं आया।

वे बताते हैं कि चौकी ढाणी में पहली बार बाटी चूरमा खाने का आनंद लूटा। चौकी ढाणी में एक खास बात यह लगी कि हाशिए पर पड़े हमारे कुछ लोक-नृत्य, जादूगरी कौशल, तीरंदाज़ी अब भी अपने रंग जमा रहे हैं।

राजस्थान का जीवन

अगर आप चौकी ढाणी जाएं तो अपनी सुरक्षा को लेकर भगवान का नाम ही लेते रहिए। हां, चौकी ढाणी परिसर के भीतर आपको राजस्थान के जीवन के दर्शन भी होंगे।

जयपुर निवासी और वरिष्ठ कमेंटेटर जसदेव सिंह कहते हैं कि सरकार को चौकी ढाणी में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाना चाहिए ताकि इधर कभी कोई हादसे की आशंका न रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+