जयपुर पुलिस ने 'अरेस्ट' करवाया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड! सोशल मीडिया पर फोटो देख भड़के लोग
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेड को राजस्थान की जयपुर पुलिस ने अरेस्ट करवाया दिया। अरेस्ट भी किसी और ने नहीं बल्कि जयपुर के पुलिस में कार्यरत भारतीय क्रिकेटरों ने किया। सोशल मीडिया पर पुलिस व ट्रेविस हेड की तस्वीर देख लोग भड़क गए।
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर जयपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मीम ट्वीट किया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख जयपुर पुलिस को ट्वीट हटाना पड़ा है। जयपुर एडिशनल पुलिस कमिश्नर केसी बिश्नोई ने कहा कि उन्हें इस ट्वीट की जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया टीम इस पर काम कर रही है। यह क्यों और कैसे लिखा गया। इसकी जांच की जाएगी।

दरअसल, सोमवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच हुआ, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। इसे भारत द्वारा 19 नवंबर 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला भी बोला जा रहा था। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी पर यह विवादित मीम बनाया गया था।
जयपुर पुलिस द्वारा शेयर किए गए मीम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और विराट कोहली को जयपुर पुलिस की वर्दी में दिखाया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ट्रेविस हेड को नीचे बैठा हुआ दिखाया गया है। मीम के साथ कैप्शन लिखा था कि 'किसी दिन ये तमाशा मुस्कुराकर हम भी देखेंगे" और "19 नवंबर से तलाश रहे थे अब जाकर पकड़ में आया।'
भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के संदर्भ में शेयर किए गए इस मीम में भारतीय क्रिकेटरों को जयपुर पुलिस की वर्दी में और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेड को अपराधी की तरह पेश किए जाने पर लोगों ने जयपुर पुलिस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस मीम को 'अतिथि देवो भव:' के सिद्धांत के खिलाफ मान रहे हैं। विवाद बढ़ने पर इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications