सोशल मीडिया पर 2 लड़कियों की दोस्ती प्यार में बदली, 1200 KM का सफर तय कर रचाई शादी

जयपुर। यह चौंका देने वाली कहानी है जयपुर और मुम्बई की दो लड़कियों की। सालभर पहले दोनो में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब उन्होंने शादी रचा ली। मामला सामने आने पर जयपुर पुलिस भी चौंक गई।

लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती है

लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती है

जयपुर नार्थ एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर के अनुसार जयपुर शहर के नाहरगढ़ इलाके में रहने वाली एक लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती है। सालभर पहले उसकी सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली लड़की से मुलाकात हुई थी।

चैटिंग व वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी

चैटिंग व वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी

दोनों के बीच चैटिंग व वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी। धीरे धीरे उनके बीच दोस्ती गहरी हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। उन्होंने एक दूसरे के साथ शादी करने की प्लानिंग कर ली। 18 दिसंबर को महाराष्ट्र की रहने वाली लड़की जयपुर आई और यहां से लड़की को अपने साथ भगाकर महाराष्ट्र ले गई। वहां दोनों ने शादी कर ली।

लड़की के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में होने का पता चला

लड़की के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में होने का पता चला

जयपुर से लापता लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट पर नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश खारड़िया ने पड़ताल शुरू की। तब छानबीन में सामने आया कि लापता हुई लड़की की महाराष्ट्र की लड़की से गहरी दोस्ती थी। सायबर सेल के कांस्टेबल मनोज कुमार व संजय कुमार की मदद से लड़की के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में होने का पता चला। इसके बाद नाहरगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल रामचंद्र व कांस्टेबल ओमप्रकाश को महाराष्ट्र भेजा गया। जहां पुलिस ने लड़की से संपर्क किया और उसे यहां जयपुर ले आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+