दुबई से महिला यात्री मलाशय में छुपा लाई 13 लाख का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर यूं पकड़ी गई

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। इसके पास से 13 लाख का सोना बरामद हुआ है।

एयर इंडिया की फ्लाइट से आई जयपुर

एयर इंडिया की फ्लाइट से आई जयपुर

कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के अनुसार इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि सोमवार सुबह चार बजे दुबई से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच रही एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-196 में एक महिला यात्री गैर कानूनी तरीके से सोना लेकर आ रही है।

 पूछताछ में घबरा गई थी महिला यात्री

पूछताछ में घबरा गई थी महिला यात्री

सूचना मिलने पर कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर यतीश कुमार की टीम ने फ्लाइट आईएक्स-196 के सभी यात्रियों को गहनता से जांच की। इस दौरान महिला यात्री मुमताज अब्दुल रशीद मच्छीवाला से पूछताछ की तो वह घबरा गई। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ एक्स-रे रूम में भेजा। जहां पर उसके शरीर के अंदर मैटल होने संकेत मिले।

 रैक्टम से निकले कैप्सूल

रैक्टम से निकले कैप्सूल

टीम की पूछताछ में मुमताज ने बताया कि वह रैक्टम (मलाशय) में सोना छिपाकर लाई है। इसके बाद उसको पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और ऑपरेशन कर उसके रैक्टम से कैप्सूल निकाला गया। जिसमें सोने के दो प्लेटर्स निकले, जिनका वजन 310.94 ग्राम था। कीमत 13.10 लाख रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+