जयपुर : रिश्वत लेते हुए प्रिंसिपल को पकड़ा, ठेकेदार से बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार रुपए
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विराट नगर स्थित पावटा में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवोदय नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल को 15हजार की घूस लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी प्रिंसिपल अशोक कुमार वर्मा ठेकेदार से रिश्वत की राशि मांग रहा था और उसके बाद ठेकेदार द्वारा एसीबी में शिकायत करने पर शिकायत का सत्यापन किया गया और ट्रैप की कार्रवाई की गई।

प्रिंसिपल द्वारा ठेकेदार से नवोदय विद्यालय में निर्माण कार्य होने के बाद बिल पास करने की एवज में रिश्वत की राशि मांगी जा रही थी। पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में की गयी। वहीं, प्रिंसिपल से पूछताछ के बाद प्रिंसिपल के जयपुर स्थित आवास पर भी एसीबी ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
एसीबी के सीआई नीरज भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी प्रिंसिपल अशोक कुमार वर्मा करीब 4 साल से नवोदय विद्यालय में कार्यरत हैं। फिलहाल एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications