Israel Hamas war: असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी के हवाले से की फिलिस्तीन की आजादी की पैरवी
Israel Hamas war 2023: इजराइल-हमास जंग के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में कहा कि फिलिस्तीनी को आजादी मिलनी चाहिए।
Asaduddin Owaisi on Israel Hamas war 2023: हमास-इज़राइल जंग 2023 ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। फिलिस्तीनी समूह हमास और इज़राइल के बीच 7 अक्टूबर 2023 से चल रही जंग अभी और बढ़ सकती है।
इजराइल ने गाजा पट्टी के बॉर्डर पर अपनी फौज तैनात कर रखी है और पीछे हटने को तैयार नहीं। दुनियाभर के देश भी दो धड़ों में बंट गए हैं। कोई फिलिस्तीनी तो कोई इजराइल के साथ खड़ा नजर आ रहा है। इस बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान सामने आया है।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी के एक बयान के हवाले से फिलिस्तीनी की आजादी की पैरवी की है। ओवैसी ने शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम तो देशवासियों को यह बताना चाहते हैं कि महात्मा गांधी ने कहा था कि फिलिस्तीनी अरबों की जमीन है।
महात्मा गांधी के बयान को ही ओवैसी ने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह अंग्रेजों की जमीन इंग्लैंड और फ्रांसीसी लोगों की जमीन फ्रांस है। उसी तरह से फिलिस्तीन पर अरबों का हक है। यह बात सामने रखने हुए अपने बयान देना चाहिए।
असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी दावा किया कि हमने हमेशा से ही फिलिस्तीनी लोगों का साथ दिया है। हमने यह भी माना कि फिलिस्तीन का एक आजाद मुल्क होना चाहिए। जबकि हकीकत यह है कि इजराइल बीते 80 साल से फिलिस्तीन की जमीन कब्जा करके बैठा है।












Click it and Unblock the Notifications