स्मृति शेष : टोंक में बीता इरफान खान का बचपन, नवाबी खानदान में शोक की लहर

टोंक। अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता इरफान खान नहीं रहे। 29 अप्रेल को उनका निधन हो गया। इरफान खान के इस जहां से रुखसत होने की खबर से देशभर के साथ-साथ राजस्थान के टोंक में भी शोक की लहर दौड़ गई।

टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक

टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक

टोंक से इरफान खान का गहरा ताल्लुक था। यहां उनका ननिहाल है। बचपन यहीं पर बीता। इरफान के वशंज टोंक के नवाब खानदान से हैं। हालांकि वर्तमान में इरफान का परिवार जयपुर में रहता है। राजस्थान के नवाबी शहर टोंक स्थित ऐतिहासिक इबादुल्लाह खां की कचहरी में नवाब खानदान के वंशज रहते हैं। वहां फिल्म अभिनेता इरफान खान के पूर्वज भी रहे।

Recommended Video

    Irrfan Khan का निधन, मां Saida Begum की ये आखिरी इच्छा रह गई अधूरी | वनइंडिया हिंदी
    टोंक की कचहरी में खेला करते थे इरफान

    टोंक की कचहरी में खेला करते थे इरफान

    टोंक में उनके मामू हकीम बुकरात समेत अनेक लोगों ने इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया। टोंक शहर में इबादुल्लाह खां की कचहरी रियासत काल में न्याय का केंद्र हुआ करता थी। फिल्म अभिनेता इरफान खान के पूर्वज यहां पर रहा करते थे। कचहरी में रहने वाले साहबजादा असदुल्लाह खां का कहना है कि इरफान खान उनके साथी होने के साथ ही रिश्ते में भाई भी हैं। उनका कचहरी से नाता रहा है। यहीं पर साथ में खेला करते थे।

     पतंग उड़ाने का भी था शौक

    पतंग उड़ाने का भी था शौक

    इरफान खान के चाचा असदुल्लाह खान बताते हैं कि इरफान खान के पिता टोंक से जयपुर चले गए। वहां उन्होंने टायर रिमोट की दुकान लगाई। इसमें अपनी पढाई एवं एक्टिंग के शौक के साथ ही उसने भी पिता के कार्य में हाथ बटाया। शुरुआती दौर में उसने काफी संघर्ष किया। यहा अक्सर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता और पतंग उड़ाता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+