जयपुर एयरपोर्ट पर मटर की तस्करी! IPS Arun Bothra का बैग खोलकर देखा तो दंग रह गए अफसर

जयपुर, 16 मार्च। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित एयरपोर्ट पर गोल्ड, ड्रग या अन्य कीमती वस्तुओं की तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, मगर इस बार मामला कुछ हटकर है।

ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा

ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बैग में मटर भरे मिले है। यह बैग किसी और का नहीं बल्कि आईपीएस अरुण बोथरा का है। खुद ips arun bothra ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर भी शेयर कर यह जानकारी दी है। ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा सोशल मीडिया पर काफी ए​क्टिव रहते हैं। इनकी सोशल मीडिया की पोस्ट अक्सर वायरल होती रहती है।

हैंडबैग मटर से भरा हुआ

16 मार्च की शाम को आईपीएस अरुण बोथरा ने ट्विटर पर एक हैंडबैग की तस्वीर पोस्ट की है। हैंडबैग मटर से भरा हुआ है। आईएएस बोथरा ने मटर से भरे बैग के साथ लिखा कि 'जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने मेरा बैग खोला ये तो निकला'

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां - Mutter smuggling !!

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां - Mutter smuggling !!

आईपीएस अरुण बोथरा की मटर से भरे बैग वाली पोस्ट पर यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं। जाने माने आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां लिखते हैं कि 'मटर की तस्करी'। इस पर एक अन्य यूजर कंचन राजपूत ने जवाब दिया कि 'सर आप तो तस्करी रोकते हो तो सर जी का क्या करेंगे आप'

आईपीएस अरुण बोथरा की जीवनी

आईपीएस अरुण बोथरा की जीवनी

बता दें कि आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। शुरुआती​ शिक्षा जयपुर से प्राप्त की। स्नातक(BA) की पढ़ाई राजस्थान के श्रीगंगानगर से पूरी की। इसके बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे। साल 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+