नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने होली के जश्न में कॉन्स्टेबल के निजी अंग में डाला पेट्रोल

जयपुर में नशे में धुत होकर होली का जश्न कॉन्स्टेबल पर पड़ा भारी। पुलिस अधिकारी ने कॉन्स्टेबल के निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया, जिसके बाद कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

holi

होली के मौके पर राजस्थान पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने ने कॉन्स्टेबल के निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया है। यह घटना जयपुर की है। घटना के बाद घटना के बाद आनन-फानन में कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल कॉन्स्टेबल की हालत स्थिर है। यह मामला जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना शिप्रापथ की है। अहम बात यह है कि यह पुलिस स्टेशन नंबर-1 थाने का अवॉर्ड जीत चुका है।

जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत्त पुलिस अधिकारी सवाई, रोशन और छोटू होली खेल रहे थे। इसी दौरान 50 साल के चेतक ड्राइवर कॉन्स्टेबल किशन सिंह के निजी अंग में इन लोगों ने पेट्रोल की बोतल उड़ेल दी। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों को आपबीती बताई। कॉन्स्टेबल ने थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे थाने में ऐसे लोग हैं जो पेट्रोल से होली खेलते हैं। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, मैं 50 साल का हूं, मेरे निजी अंग में पेट्रोल डाला गया, इससे मेरे स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

किशन सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा, यह तो कल मुकदमा दर्ज कराउंगा, जब जांच हो जाएगी किसने पेट्रोल डाला है, जिसने भी खेलने वाले थे, उनको सबको पता है कि थाने में 60 आदमी हैं, सबको मालूम है कि किसने पेट्रोल डाला। वहीं इस घटना के बाद अधिकारी इसकी लीपापोती में लग गए हैं। अधिकारी इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारी इस मामले में केस दर्ज कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+