Gurjar Andolan : जयपुर के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट बंदी की अवधि बढ़ाई, दिल्ली-मुंबई ट्रेक पर बैठे हैं गुर्जर

जयपुर। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते प्रशासन ने जयपुर की चार और तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। उसके बाद संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने सोमवार को आदेश जारी कर इन्टरेट बन्दी की अवधि एक दिन और बढ़ा दी है। इससे पहले 5 तहसीलों में इंटरनेट बंद किया गया था। इसे मिलाकर सभी 9 तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद है। हालांकि जयपुर सिटी में किसी तरह की इंटरनेट बंदी नहीं है।

Recommended Video

    Rajasthan में आरक्षण को लेकर गुर्जरों का आंदोलन,रेल पटरियों पर बैठे,कई ट्रेनें रद्द | वनइंडिया हिंदी
    Internet closure period extended in rural areas of Jaipur Due to Gurjar andolan

    संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि गुर्जर आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए फागी, दूदू, मोजमाबाद और माधोराजपुरा तहसील क्षेत्र में रविवार शाम से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अब यह सेवाएं 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक बढ़ाई गई है। हालांकि अगर गुर्जर आंदोलन पर सकारात्मक रिपोर्ट नहीं आती है तो यह समय सीमा आगे और भी बढ़ाई जा सकती है।

    बता दें कि आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील के गांव पीलूपुरा में गुर्जर रेल पटरियों पर डेरा डाले हुए हैं। एक नवंबर से शुरू हुआ गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दूसरे दिन रेल के साथ-साथ बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+