एटीएम में पैसे डालने की बजाए अपनी जेब में पैसा डालता रहा कंपनी कर्मचारी, कंपनी को भनक लगी तो ऐसा खुलासा

जयपुर, 15 सितंबर। राजस्थान के जयपुर में एटीएम में पैसा डालने वाली एक कंपनी के कर्मचारी ने लोगों का पैसा एटीएम में डालने के बजाए अपनी जेब में डालना शुरू कर दिया। जब कंपनी को उसके इस कारनामे की भनक लगी तो कंपनी ने आरोपी के रूट की ऑडिट करवाई। तब तक आरोपी 55 लाख रुपए का गबन कर फरार हो चुका था। पुलिस ने डेढ़ साल बाद उसे गिरफ्तार किया है।

atm

नाम बदलकर कर रहा था रेस्टोरेंट में काम

एटीएम में रकम डालने वाली कंपनी के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज था। मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी रविंद्र कुमार चाहर भरतपुर का रहने वाला था। उसका परिवार दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ कर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की। इससे आरोपी के जयपुर में छिपे होने का पता चला। आरोपी अपना नाम बदलकर बिचोली के एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। यहां से पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया है।

atm

एटीएम में पैसे डालते वक्त बचा लेता था रुपए

आरोपी रविंद्र एटीएम में रुपए डालने के दौरान कुछ रुपए बचा लेता था। इस काम में उसका साथी भी उसका सहयोग करता था। आरोपी के खिलाफ मार्च 2021 में मामला दर्ज कराया गया था। घपले का संदेह होने पर रविंद्र की कंपनी ने उसके रूट पर ऑडिट कराए तो 55 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया। पुलिस उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डेढ़ साल बाद रविंद्र पुलिस की गिरफ्त में आया है।

atm

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+