जयपुर : जबरन नसबंदी के कारण गई थी इंदिरा गांधी की सरकार-आहूजा
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन संगठन के प्रदेश संरक्षक ज्ञानदेव आहूजा जनसंख्या वृद्धि को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनसंख्या का विस्फोट हुआ है और इस विस्फोट के कारण चिकित्सा, शिक्षा व तकनीकी अन्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि इस जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण पाने के लिए ही केंद्र की सरकार जनसंख्या नियंत्रण का कानून लेकर आई है। लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे देश में अलख जगा रहे हैं और 15 फरवरी 2020 के बाद मार्च और अप्रैल में पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर बड़ी बड़ी सभाएं की जाएंगी।
ज्ञानदेव आहूजा ने इंदिरा गांधी और संजय गांधी द्वारा चलाए गए नसबंदी और पेड़ लगाओ अभियान कहा कि उस समय जबरन नसबंदी करवाने के कारण ही इंदिरा गांधी की सरकार गई थी। आहूजा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक युवा का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय 18 वर्ष के युवा को पकड़कर जबरन नसबंदी की गई थी जिसके चलते वह जिंदगी भर परेशान रहा।
वहीं, आहूजा ने संजय गांधी द्वारा उस समय पेड़ लगाओ अभियान को लेकर भी निशाना साधा और बोले, जबरन पेड़ लगाओ अभियान के कारण देश में देशी पेड़ नहीं लगे और विदेशी पेड़ लगे। बिना सोचे समझे ऐसे पेड़ लगाए गए जिससे पर्यावरण को खराब होता है। आहूजा ने कहा सफेदा के पेड़ एक घंटे में 6 लीटर पानी सोखता है और विदेशी बबूल पर्यावरण को खराब करता है तो वहीं अंग्रेजी घास खुजली और चर्म रोग पैदा करती है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications