जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में India vs New Zealand मैच में टॉस बन सकता है बॉस, जानें कैसे?

जयपुर, 17 नवंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार शाम सात बजे से भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच ( India vs New Zealand T20 Live) खेला जाएगा। इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में दोनों ही टीमों की नजर सबसे पहले टॉस जीतने पर रहेगी।

 फायदा बाद में बैटिंग करने वाली टीम को मिलेगा

फायदा बाद में बैटिंग करने वाली टीम को मिलेगा

क्रिकेटर एक्सपर्ट के नजरिए से जयपुर में सर्दी व ह्यूमिडिटी लेवल बढ़ने के कारण मैदान पर ओस रह सकती है, जिसका फायदा बाद में बैटिंग करने वाली टीम को मिलेगा। इसलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना पसन्द करेंगी।

गीली बॉल से स्पिनर्स को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल

गीली बॉल से स्पिनर्स को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल

भारत न्यूजीलैंड टीमों की कोशिश ये रहेगी कि टॉस जीते तो पहले गेंदबाजी करें, ताकि सूखी पिच पर शुरुआती ओवरों में कुछ फायदा उठाया जा सके, क्योंकि बाद में जैसे-जैसे मैदान पर ओस बढ़ती जाएगी, गीली बॉल से स्पिनर्स को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

आठ साल बाद इंटरनेशनल मैच

आठ साल बाद इंटरनेशनल मैच

बता दें कि एसएमएस स्टेडियम में आठ साल बाद इंटरनेशनल मैच हो रहा है। इससे पहले 16 अक्टूबर 2013 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा के नाबाद 141 रनों की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के 359 विशाल स्कोर को 43.3 ओवर में हासिल करते 9 विकेट से जीत दर्ज की।

सवाई मानसिंह स्टेडियम भारतीय बल्लेबाजों के लिए लक्की

सवाई मानसिंह स्टेडियम भारतीय बल्लेबाजों के लिए लक्की

उल्लेखनीय है कि जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम भारतीय बल्लेबाजों के लिए लक्की है। यहां पर साल 2005 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 183 रनों की पारी खेली, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ है। इसके अलावा ​कप्तान विराट कोहली ने जयपुर में ही अपने करियर का सबसे तेज शतक लगाया था।

एसएमएस स्टेडियम जयपुर का इतिहास

एसएमएस स्टेडियम जयपुर का इतिहास

जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम का निर्माण महाराज सवाई मान सिंह द्वितीय के शासनकाल में हुआ। साल 2006 में 400 करोड़ रुपए खर्च करके एसएमएस स्टेडियम का कायाकल्प किया गया। क्रिकेट विश्वकप 1987 और 1996 के दो मैच एसएमएस स्टेडियम में खेले गए थे। 1987 के भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच देखने के लिए पाकिस्ताान के तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक जयपुर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+