Jaipur : 3 नामी कारोबारी समूहों के ठिकानों पर आयकर के छापे, 1500 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली

जयपुर। राजस्थान के राजधानी जयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। आयकर की टीम ने जयपुर के तीन नामी कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इनमें चौरड़िया डेवलपर्स ग्रुप, गोकुल कृपा बिल्डर्स और सिल्वर आर्ट ग्रुप शामिल है। इनके ठिकानों पर दो दिन से कार्रवाई जारी है। अब तक तीनों ग्रुप की 15 सौ करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रह सकती है।

गोकुल कृपा बिल्डर्स समूह

गोकुल कृपा बिल्डर्स समूह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोकुल कृपा बिल्डर्स के मानसरोवर स्थित कार्यालय के बेसमेंट से गुलाबी रंग की पोटली में बंधे हुए बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। गुलाबी पोटलियों में प्रॉपर्टी की कैश में खरीदी की रसीदें भी जब्त की गई हैं। डायरियों में बड़े पैमाने पर कैश लेनदेन का हिसाब भी मिला है। बिल्डर समूह द्वारा रेरा में 765 करोड़ के प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड करा रखे हैं। इन एक भी प्रोजेक्ट का ग्रुप ने आयकर नहीं चुकाया। जब्त दस्तावेजों में गोकुल कृपा बिल्डर्स के 2018-19 में 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बिना आयकर दिए खरीदने का भी खुलासा हुआ है।

 चौरड़िया डेवलपर्स समूह

चौरड़िया डेवलपर्स समूह

चौरड़िया डेवलपर्स समूह के ठिकानों पर छापे के दौरान जयपुर में 250 करोड़ रुपए की जमीन के दस्तावेज मिले हैं। अजमेर रोड पर जमीनों निवेश समेत ग्रुप द्वारा कुल 430 करोड़ रुपए के कारोबार का खुलासा हुआ है। कई कंपनियों में फर्जी तरीके से निवेश करने के दस्तावेज भी मिले हैं। 133 करोड़ रुपए की कंपनी को फर्जी तरीके से खरीदने के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

 सिल्वर आर्ट ग्रुप

सिल्वर आर्ट ग्रुप

बात अगर सिल्वर आर्ट ग्रुप के ठिकानों पर मारे गए छापों की करें तो यहां 122 करोड़ कैश लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं, जिसमें विदेशी यात्रियों को भारी पैमाने पर नकदी में बेची गई ज्वेलरी के दस्तावेज भी शामिल हैं। 100 करोड़ से ज्यादा नकद में जवैलरी बेचने के दस्तावेज जब्त किए हैं। आयकर विभाग के जब्त दस्तावेजों के मुताबिक काले धन से बड़े पैमाने पर अचल संपत्तियां खरीदी गई। सिल्वर आर्ट ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर SC-ST के लोगों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्तियों का पता चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+