राजस्थान के गोविंद को आयकर विभाग ने भेजा 249 करोड़ का नोटिस, 3 बैंक खातों में जमा सिर्फ 300 रुपए
भीलवाड़ा का गोविंद आईटीआई का स्टूडेंट है। पिता चौकीदारी करते हैं। पड़ोसी पर मुम्बई में नौकरी दिलाने के नाम पर आधार व पेन कार्ड लेकर धोखाधड़ी का आरोप।

राजस्थान में आयकर विभाग का अजब ही कारनामा सामने आया है। एक ऐसे शख्स को टैक्स जमा करवाने का नोटिस भेज दिया, जिसके तीनों बैंक खातों में कुल मिलाकर 300 रुपए भी जमा नहीं। नोटिस भी कोई छोटा नहीं बल्कि 249 करोड़ रुपए का। मामला राजस्थान में भीलवाड़ा का है।
भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर में रहने वाला गोविंद आईटीआई का स्टूडेंट है। गोविंद ने भीलवाड़ा एसपी को शिकायत देकर बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उसका सम्पर्क पड़ोसी बलराम सेन से हुआ। बलराम ने उसे मुम्बई में नौकरी दिलाने का वादा किया और उससे पेन कार्ड व आधार कार्ड की प्रति मांगी।
गोविंद नाम के आधार व पेन कार्ड की फोटो कॉपी लेकर बलराम ने सीएम प्रतीक्षा सैनी के साथ मिलकर उसके नाम से प्रोपराइटर फर्म श्याम एक्सपोर्ट मुम्बई, निवेदिता डेम प्राइवेट लिमिटेड, केयर ऑफ शिव शक्ति मिल्क सेंटर लक्ष्मी निवास पनवेल तथा विहान जेम्स एलएलपी कंपनी खोली।
इन कंपनियों में 249 करोड़ रुपए का टर्नओवर दिखाया गया। जिसका पता गोविंद नामा को आयकर का नोटिस मिलने पर पता चला। मामले में मंगलवार को राजसमंद से आए आयकर विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण व अन्य कर्मचारी ने गोविंद से नोटिस का जवाब मांगा।
गोविंद ने भीलवाड़ा पुलिस व आयकर के अधिकारियों को बताया कि वह स्टूडेंट है। गरीब परिवार से है। पिता चौकीदारी करते हैं। उसके पास बैंक खाते हैं, मगर तीनों में 300 रुपए ही जमा है। आधार कार्ड व पेन कार्ड की कॉपी लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications