Tina Dabi Baby Boy: PAK से आई महिला ने IAS टीना डाबी को दिया बेटा होने का आशीर्वाद तो मिला ये जवाब, VIDEO

IAS Tina Dabi Become Mother: राजस्‍थान कैडर की आईएएस टीना डाबी मां बन गई हैं। आईएएस प्रदीप गवांडे की पत्‍नी टीना डाबी ने 15 सितंबर 2023 को बेटे को जन्‍म दिया है।

IAS couple Tina Dabi Pradeep Gawande child: देश की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी मां बन गई हैं। टीना डाबी ने 15 सितंबर 2023 की रात को जयपुर के अस्‍पताल में बेटे को जन्‍म दिया है। टीना डाबी व उनके आईएएस पति प्रदीप गवांडे की यह पहली संतान है।

राजस्‍थान कैडर की आईएएस टीना डाबी के मां बनते ही पाकिस्‍तान से आई वो बुजुर्ग महिला फिर सुर्खियों में आ गई, जिसने टीना डाबी को बेटा पैदा होने का आशीर्वाद दिया था। महिला को टीना डाबी की ओर से भी हर किसी के दिल को छू लेने वाला जवाब दिया गया था।

IAS Tina Dabi Baby Boy photo

दरअसल, टीना डाबी जैलसमेर जिला कलेक्‍टर पद पर कार्यरत थीं। मई 2023 में जैसलमेर की अमर सागर पंचायत क्षेत्र में यूआईटी की ओर से कलेक्‍टर टीना डाबी के आदेश पर पाक विस्‍थापितों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था। तब टीना डाबी पाक से आए हिंदू विस्‍थापितों के घर तोड़ने पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुई थी।

टीना डाबी बोलीं-बेटी हो तो भी अच्‍छा

पाक विस्‍थापितों ने जैसलमेर कलेक्‍टर कार्यालय धरना देकर प्रदर्शन भी किया था। उस समय टीना डाबी गर्भवती थी। पीड़ितों के हाल जानने और उनकी समस्‍या के समाधान के लिए टीना डाबी मौके पर पहुंची थी। तब पाक विस्‍थापित महिलाओं से बातचीत कर उनके लिए वैध तरीके से अलग कॉलोनी बसाने का आश्‍वासन दिया। इसी दौरान एक पाक विस्‍थापित बुजुर्ग महिला ने टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद दिया था। इस पर टीना डाबी का जवाब था कि बेटी हो तो भी अच्‍छा है।

आईएएस रिया डाबी बन गई मौसी

राजस्‍थान कैडर की आईएएस रिया डाबी मौसी बन गई है। रिया डाबी आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन हैं। रिया ने यूपीएससी 2021 में 15वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, इसी साल रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से शादी की है। मनीष कुमार दिल्‍ली के रहने वाले हैं। रिया से शादी के आधार पर महाराष्‍ट्र कैडर से राजस्‍थान कैडर में आ गए।

कोरोना में नजदीक आए थे टीना डाबी प्रदीप गवांडे

बता दें कि यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी ने साल 2018 में सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से लव मैरिज की थी। साल 2020 में दोनों अलग हो गए। फिर कोरोना ड्यूटी के दौरान टीना की मुलाकात राजस्‍थान कैडर के आईएएस डॉ. प्रदीप गवांडे से हुई। अप्रैल 2022 में टीना ने प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- Tina Dabi: चर्चित IAS अफसर टीना डाबी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+