Tina Dabi: चर्चित IAS अफसर टीना डाबी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां
IAS Tina Dabi and Pradeep Gawande child: राजस्थान जैसलमेर की कलेक्टर रहीं आईएएस टीना डाबी और उनके पति आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे माता-पिता बन गए हैं। टीना डाबी ने जयपुर के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। आईएएस दंपत्ति टीना डाबी और प्रदीप गवांडे को पहली बार माता-पिता बनने पर बधाइयां मिल रही हैं।
2015 की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की टॉपर और और राजस्थान कैडर की बहुचर्चित अफसर टीना डाबी ने पिछले साल प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। टीना डाबी 15 जुलाई से मैटरनिटी लीव पर थीं।

टीना डाबी आखिरी बार जैसलमेर में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थीं। 14 जुलाई को उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वह काम से छुट्टी ले रही हैं और मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं। वह पहले राजस्थान सरकार में वित्त (कर) के संयुक्त सचिव के रूप में जयपुर में तैनात थीं।
कोरोना महामारी के दौरान हुई थी टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात
आईएएस कपल टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुई थी। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे दोनों को उस दौरान कोविड-19 के दौरान आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था। पिछले साल 22 अप्रैल 2022 को उनकी शादी हुई थी। ये टीना डाबी की दूसरी शादी है।
2015 में टीना डाबी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली दलित समुदाय से पहली शख्स बनी थीं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। उन्होंने औरंगाबाद के घाटी अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2013 में यूपीएससी क्लियर किया और अब राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications