गहलोत सरकार के करीबी IAS अजिताभ शर्मा राजस्थान छोड़ जाना चाहते हैं दिल्ली, जानिए क्यों हुआ मोहभंग?
गहलोत सरकार के करीबी IAS अजिताभ शर्मा राजस्थान छोड़ जाना चाहते हैं दिल्ली, जानिए क्यों हुआ मोहमंग?
जयपुर। सीनियर आईएएस की कमी से जूझ रहे राजस्थान से एक और नौकरशाह केंद्र जाने वाले हैं। बता दें कि पिछले सवा दो साल में ही 6 सीनियर आईएएस अफसर दिल्ली का रुख कर चुके हैं। ताजा मामला सरकार के बेहद करीबी आईएएस अफसर अजिताभ शर्मा का है।

आईएएस अजिताभ ने दिल्ली जाने के लिए आवेदन किया
1996 बैच के आईएएस अजिताभ ने मंगलवार को अचानक दिल्ली जाने के लिए आवेदन कर दिया। बता दें कि प्रदेश में सीनियर ब्यूरोक्रेट की भारी कमी के बावजूद राज्य से इनका पलायन थम नहीं रहा।

सीएम के सचिव भी रहे
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद एक साल से अधिक समय तक अजिताभ ने सीएम के सचिव के तौर पर सेवाएं दीं। उसके बाद करीब 8 महीने ऊर्जा महकमे में प्रमुख सचिव रहे। खान-पेट्रोलियम और आईटी जैसे अहम विभागों में प्रमुख सचिव रहते हुए।

पहले आईएएस बन गए
आईएएस अजिताभ शर्मा ने दिल्ली जाने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में ब्यूरोक्रेसी में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएमओ में रहते हुए। उसी सरकार के कार्यकाल में दिल्ली जाने के लिए आवेदन करने वाले यह पहले आईएएस है।

ये आईएएस भी गए
कार्मिक विभाग के सूत्राें ने उनके आवेदन करने की पुष्टि की है। वहीं, 1993 बैच के आईएएस शिखर अग्रवाल, 1995 बैच के प्रवीण गुप्ता और 2003 बैच के सिद्धार्थ महाजन सहित कई अफसरों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर दिल्ली जाने का आवेदन किया है।

राजस्थान से दिल्ली जाने वाले आईएएस
वर्ष 1989 बैच के आईएएस और एसीएस रोहित सिंह ने भी अपनी पोस्टिंग से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए आवेदन किया था। पांच दिन पहले ही केंद्र के संस्कृति मंत्रालय में उन्हें पोस्टिंग मिल गई। नरेश पाल गंगवार, आलोक कुमार, तन्मय कुमार, संजय मल्होत्रा, रजत मिश्र केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर दिल्ली जा चुके हैं। ये सब सीनियर आईएएस हैं।












Click it and Unblock the Notifications