देवउठनी एकादशी को 60वीं मैरिज एनिवर्सरी के दिन पति-पत्नी ने एक साथ छोड़ी दुनिया
जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले की विराटनगर नगर तहसील के गांव कुहाड़ा में एक दंपती ने एक साथ दुनिया छोड़ दी। दोनों साठ साल पहले परिणय सूत्र में बंधे थे। खास बात है कि जिस दिन इनकी शादी हुई। उसी दिन मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव कुहाड़ा निवासी प्रभुदयाल नैनावत व सरबती देवी की शादी साठ साल पहले देवउठनी एकादशी को हुई थी। अब 25 नवंबर 2020 को देवउठनी एकादशी के दिन उनकी 60वीं मैरिज एनिवर्सरी थी। 25 नवंबर की सुबह अचानक सरबती देवी की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि प्रभुदयाल नैनावत ने दम तोड़ दिया।
कुहाड़ा गांव के शिवराम गुर्जर ने बताया 79 वर्षीय सरबती देवी व 81 वर्षीय उनके पति प्रभुदयाल नैनावत की मौत हुई है। गांव में यह पहला मौका है जब किसी दम्पती की एक साथ मौत मैरिज एनिवर्सरी के दिन हुई है। निधन के बाद दोनों की एक ही समय पर अंतिम यात्रा निकालकर एक साथ दाह संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications