Rajasthan में इंजीनियर कैसे बना अपनी ही बड़ी मां का कातिल, जानिए पूरा मामला

राजस्थान में अपनी ही ताई के दस टुकड़े करने वाला अनुज कीर्तन में शामिल होने दिल्ली जाना चाहता था। अनुज की ताई ने उसे जाने से रोका तो उसने गुस्से में सरोज देवी की जान ले ली।

Rajasthan के जयपुर में श्रद्धा जैसे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अनुज शर्मा को ताई सरोज देवी ने दिल्ली जाने से रोका तो उसने ताई की जान ले ली। पेशे से इंजीनियर अनुज साल भर पहले हरे कृष्ण मूवमेंट से जुड़ गया। अनुज ने इंजीनियरिंग छोड़ सन्यासी का भेष धारण कर लिया। इससे अनुज का परिवार दुखी था। परिवार चाहता था कि अनुज परिवार के बीच रहकर कामकाज करें।

Anuj Sharma

इंजीनियरिंग कर हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़ा

सूत्रों के मुताबिक अनुज ने इंजीनियरिंग की थी। साल भर पहले ही उसने हरे कृष्णा मूमेंट से दीक्षा ली थी। अनुज के पिता बद्री प्रसाद पीएनबी में एजीएम पद से रिटायर हैं। घर में अनुज सहित चार सदस्य हैं। इसमें पिता बद्री प्रसाद अनुज की बड़ी बहन शिवि और ताई सरोज भी शामिल हैं। अनुज की मां का देहांत हो चुका है। बद्री प्रसाद और शिवि घटना वाले दिन इंदौर गए थे। वहां शिवि के रिश्ते की बात चल रही थी। इंजीनियरिंग करने के बाद अनुज ने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब की। सरोज देवी पिछले 3-4 साल से कैंसर से पीड़ित थी। अनुज को परिवार वाले ताई सरोज देवी की कीमोथेरेपी कराने के लिए छोड़ कर गए थे। घटना वाले दिन अनुज कीर्तन में दिल्ली जाने वाला था। ताई सरोज देवी ने उसे रोका। उन्होंने कहा कि मत जाओ मेरे पास रहो। अनुज को गुस्सा आ गया। विवाद बढ़ने पर अनुज ने गुस्से में हथोड़ा उठाकर ताई के सिर पर मार दिया। जिससे सरोज देवी की मौत हो गई।

Anuj Sharma

ताई की हत्या के बाद हरिद्वार चला गया अनुज

सरोज देवी के लापता होने की जानकारी पूजा को मिलने पर वह घर पहुंची। पूजा ने अपनी बड़ी बहन मोनिका से अनुज के बारे में पूछा। मोनिका ने बताया कि अनुज हरिद्वार गया है। इस पर दोनों बहनों ने आपस में बात की तो शक अनुज पर गया। इसके बाद शुक्रवार को शाम थाने जाकर दोनों बहनों ने गुमशुदा मां की हत्या का शक जताया। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस अनुज को हरिद्वार से गिरफ्तार कर जयपुर ले आई। पुलिस ने जब अनुज से गहन पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

Anuj Sharma

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+