गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को आएंगे जयपुर, बीजेपी जुटी स्वागत की तैयारियों में
जयपुर, 7 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई को जयपुर आएंगे। जयपुर में गृहमंत्री शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शाह का यह दौरा पूरी तरह से सरकारी है। लेकिन स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनसे पार्टी और स्थानीय लोगों से मुलाक़ात करने के लिए समय मांगा जा रहा है। इस दौरान शाह पार्टी एवं संगठन के पदाधिकारियों से भी बात कर सकते हैं। शाह के जयपुर आगमन को राजस्थान भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा द्वारा एयरपोर्ट से लेकर होटल रामबाग पैलेस तक अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

बैठक में आठ राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की जयपुर में होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल हिस्सा लेंगे। काउंसिल की बैठक में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न आंतरिक और बाहरी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में 7 एजेंडों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश भाजपा कर रही स्वागत की तैयारी
राजस्थान भाजपा भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गई है। जयपुर में शाह के प्रवास का कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है। बीजेपी नेता चाहते हैं कि प्रवास के दौरान वे पार्टी और संगठन के लिए भी समय निकाले। इस दौरान शाह की मौजूदगी में विभिन्न वर्गों, समाजों और प्रबुद्ध लोगों का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इसके लिए शाह से समय मांगा गया है। पार्टी द्वारा शाह के जयपुर आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications