जयपुर में तेज बारिश, उफनते नाले में फंसी कार, यहां पिछले साल बहे युवक का शव 7 दिन बाद मिला था
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को जोरदार बारिश हुई है। जयपुर के सुदर्शनपुरा इलाके में स्थित करतारपुरा नाले में सोमवार सुबह बारिश के दौरान एक कार पानी के बीच फंस गई।

उफनते नाले में फंसी कार को देख स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार एक महिला और दो युवकों को कार समेत बाहर निकाला।
बता दें कि पिछले साल इसी नाले में एक कार सवार युवक की बह जाने से मौत हो गई थी। युवक का शव सिविल डिफेंस की टीम को 7 दिन बाद मिला था। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से जेडीए ने नाले पर रेलिंग लगा दी थी, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके, मगर आज फिर से इसी जगह कार के फंसने से प्रशासन की तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications