Honey Trap Jaisalmer : FB पर पाकिस्तानी महिला की मीठी बातों में फंस गया रोहतक का फौजी सोमवीर
Jaipur News , जयपुर। हरियाणा का एक जवान देश का गद्दार निकला है। सोमवीर सिंह नाम के भारतीय सेना के इस जवान पर सोशल मीडिया के जरिए गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट के हुस्न के चक्कर में सोमवीर हनीट्रैप का शिकार हुआ है। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को जवान सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते सोमबीर को हिरासत में लिया गया था। बाद में उसके खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर गिरफ्तार किया है। जयपुर में इससे पूछताछ की जा रही है। इसे 18 जनवरी 2019 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जानिए कौन है देश का गद्दार सोमबीर
राजस्थान के जैसलमेर आर्मी कैंट में तैनात सोमबीर सिंह मूलरूप से हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुआ था।
आर्मी प्रशिक्षण के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के सम्पर्क में आया। महिला एजेंट ने अपना जाल बिछाया, जिसमें सोमबीर फंसता चला गया और उसे आर्मी की बेहद गोपनीय सूचनाएं मुहैया करवाने लगा।

FB फ्रेंड अनिका चौपड़ा से साझा की जानकारी
सोमबीर सिंह कुछ महीनों से फेसबुक पर अनिका चौपड़ा नाम की लड़की के सम्पर्क में था। यह आईडी पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट की बताई जाती है, जिसने जवान सोमबीर को हनीट्रैप किया। एफबी पर दोस्त बनकर अनिका चौपड़ा ने सोमबीर से खुफिया सूचनाएं हासिल की।

जम्मू के नम्बरों से आते फोन
जवान सोमवीर सिंह जैसलमेल से पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात था। उसी समय से सोमबीर की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगी थी। इसके पास जम्मू कश्मीर के नम्बरों से फोन कॉल भी आते थे। अनिका चौपड़ा से सोमबीर की वीडियो चैट के जरिए भी बात होती थी। ऐसे में सोमबीर की गतिविधियों पर सेना के अधिकारियों की विशेष नजर थी।












Click it and Unblock the Notifications