Happy New year 2021 : नए साल का जश्न मनाने जयपुर पहुंचे रणबीर-आलिया व दीपिका-रणवीर सिंह
जयपुर। न्यू इयर 2021 को सेलिब्रेट करने के लिए मंगलवार को बॉलीवुड के सितारे राजस्थान की जमीं पर उतरे। राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
Recommended Video

एक ही फ्लाइट़ से आए जयपुर
ये सभी एक ही फ्लाइट़्स में मुंबई से जयपुर पहुंचे है। इसके बाद सभी फिल्मी सितारे अलग-अलग कार से सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान इनकी टीम के कुछ लोग उन्हें रिसीव करने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। बॉलीवुड स्टार्स ने एयरपोर्ट पर किसी से बात नहीं की। वे एयरपोर्ट से बाहर आकर सीधे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। ये सवाई माधोपुर के किसी पांच सितारा होटल में रुकेंगे। वहीं, उनके साथ आई टीम भी सवाईमाधोपुर के लिए रवाना हुई।

रणथंभौर में मनाएंगे नया साल!
बताया जा रहा है कि सभी सितारे रणथंभौर में नया साल 2021 मनाएंगे। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है, मगर चर्चा यह भी है कि रणथंभौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टॉर्स आए हैं, लेकिन इस बारे में भी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

एक अक्टूबर से खुला रणथंभौर नेशनल पार्क
हम आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद 1 अक्टूबर से रणथंभौर नेशनल पार्क सवाई माधोपुर को पर्यटकों के लिए खोला गया है। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे दीपिका और रणवीर मैंचिंग आउटफिट में नजर आए। दीपिका ने इस दौरान जंप सूट के ऊपर लॉन्ग कोट और लेदर शूज पहन रखे थे। रणवीर ने दीपिका की ड्रेस से मैच करते चेक स्वेटर, ओवर कोट और ब्राउन ट्राउजर के साथ कैप लगाए हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications