झालावाड़ में ओलावृष्टि : अंधड़ ने भी मचाई तबाही, राजस्थान के शेष इलाकों में मावठ, देखें तस्वीरें

जयपुर, 6 जनवरी। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। ​पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के झालावाड़ में बुधवार रात ओलावृष्टि हुई है। यहां पर तेज अंधड़ ने भी तबाही मचाई है। वहीं, राजस्थान के शेष इलाकों से मावठ की ​खबरें हैं।

12 गांवों में ओलावृष्टि

12 गांवों में ओलावृष्टि

राजस्थान में मध्य प्रदेश की सीमा पर बसे झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके में जबरदस्त ओले गिरे हैं। यहां के 12 गांवों में ओलावृष्टि हुई है। इससे इन गांवों में सर्दी का असर बढ़ गया।

ओले गिरने के साथ-साथ तेज अंधड़ भी

ओले गिरने के साथ-साथ तेज अंधड़ भी

झालावाड़ में ओले गिरने के साथ-साथ तेज अंधड़ भी आया है, जिससे जिलेभर में दर्जनों खम्भे टूट गए और पेड़-पौधों और फसलों को भी नुकसान हुआ है।

सुबह से ही मौसम खराब

सुबह से ही मौसम खराब

बात अगर शेखावाटी के आस-पास के इलाके की करें तो यहां पर बुधवार सुबह से ही मौसम खराब चल रहा है। ​दिन में रह रहकर बारिश होती रही और गुरुवार सुबह भी सूरज नहीं निकला। बादल छाए रहे।

बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया

बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया

राजस्थान मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि के लिए बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

तेज अंधड़ और ओलों से फसलों को नुकसान

तेज अंधड़ और ओलों से फसलों को नुकसान

कृषि अधिकारियों की मानें तो सर्दियों में होने वाली इस बारिश को मावठ कहा जाता है। यह रबी की ​फसलों के लिए वरदान साबित होती है, मगर तेज अंधड़ और ओलों से फसलों को नुकसान भी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+