Gujarat Assembly Election 2022 में भाजपा ने राजस्थान के किसी भी नेता को स्टार प्रचारक नहीं बनाया, जानिए वजह

Gujarat Assembly Election 2022 के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित भाजपा के अनेक राष्ट्रीय नेताओं और भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान की नेताओं को कोई तरजीह नहीं दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की हैसियत से वसुंधरा राजे को स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन इस बार उन्हें बतौर स्टार प्रचारक शामिल नहीं किया गया है। हालांकि राजस्थान प्रदेश नेतृत्व गुजरात विधानसभा चुनाव में सक्रिय है। इसके साथ ही राजस्थान के कई नेताओं को गुजरात चुनाव मैं जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुजरात में राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा कांग्रेस के प्रभारी हैं।

satish punia

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से राजस्थान के नेताओं के किनाराकशी

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान के नेताओं की किनाराकशी की है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से प्रदेश के नेताओं को दूर रखा गया है। हालांकि बीजेपी ने वहां भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को शामिल किया गया है। भूपेंद्र यादव अजमेर से आते हैं। इसके अलावा राजसमंद सांसद दिया कुमारी को भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। दीया कुमारी का ननिहाल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में है। इस लिहाज से पार्टी द्वारा उन्हें हिमाचल प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर्यवेक्षक हैं। पायलट हिमाचल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

vasundhara raje

अर्जुन मेघवाल को सरदारशहर उपचुनाव का प्रभारी बनाया

भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सरदारशहर उपचुनाव का प्रभारी और मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल सिंघल को सह प्रभारी बनाया है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और माधोराम चौधरी को चुनाव प्रबंधन समन्वयक के तौर पर नियुक्त किया गया है।

arjun meghwal

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+