Rajasthan के जोधपुर में बजरी माफिया ने डंपर से स्कार्पिओं को कुचला, इलाके में दहशत, देखिए वीडियो

राजस्थान के जोधपुर में माता का थान में बजरी माफिया ने खुला आतंक मचाया। माफिया ने एक स्कॉर्पिओ कार को डंपर से कुचला। इस दौरान एक युवक की जमकर पिटाई की। इससे इलाके में आक्रोश फैल गया।

jodhpur

Rajasthan के जोधपुर शहर के माता का थान चौराहा पर मंगलवार सुबह बजरी माफिया की दहशतगर्दी देखने को मिली। दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग भी हुई। डंडो-सरियों से पिटाई कर एक युवक को घायल किया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय बाशिंदों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया। इलाके में दहशत इतनी जबरदस्त रही कि आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें तक बंद कर दी। काफी देर तक खुलेआम दर्शक बनी रही। मामला बजरी माफियाओं और लीज होल्डर के बीच का होने का अंदेशा बताया गया। डंडों से की गई पिटाई में एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें यह क्षेत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है।

भीड़ ने सेवानिवृत्त कर्मचारी से की मारपीट

भीड़ ने सेवानिवृत्त कर्मचारी से की मारपीट

घटना के बाद लोगों द्वारा रास्ता जाम किए जाने पर एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और उसकी बेटी कार में सवार होकर जाने लगे। तब लोगों ने जाने से मना कर दिया तो विवाद बढ़ते देख सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने पास रखें वैपन को निकाल दिया। बाद में विवाद और बढ़ने पर उन्हें कार से उतारकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर आई माता का स्थान पुलिस के एएसआई नवीन कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी को लोगों के चंगुल से पीटते हुए छुड़ाया। मामला इतना बढ़ गया कि लोग कर्मचारी की जान लेने पर उतारू हो गए। बाद में उन्हें गाड़ी में बैठाकर रवाना करने के साथ ही बेटी को भी सुरक्षित निकाला गया।

Recommended Video

    जोधपुर में बजरी माफिया का आतंक
    युवक की डंडों से पिटाई की, फायरिंग भी हुई

    युवक की डंडों से पिटाई की, फायरिंग भी हुई

    पुलिस उपायुक्त डॉ अमृता दुहन के मुताबिक सुबह माता का थान चौराहा के पास एक बजरी डंपर चालक ने वहां खड़ी स्कॉर्पियो पर टक्कर मारने के साथ ही हमला शुरू कर दिया। यह दो पक्ष के लोगों का आपसी विवाद था। डंपर चालक ने स्कॉर्पियो कार को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कुछ लोगों ने मिलकर एक अन्य युवक ओमप्रकाश की डंडों से पिटाई की। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। मगर फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल युवक ओमप्रकाश को गोली नहीं लगी उसकी डंडों से पिटाई किए जाने से जांघ में चोट लगी है उसे अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी डॉ. दुहन ने बताया कि घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर उन्हें समझाइश कर शांत करवाया गया। जल्द ही दहशत फैलाने वालों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों की जो मांगे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।

    मौके पर पड़ी मिली पिस्टल

    मौके पर पड़ी मिली पिस्टल

    घटना के बाद दहशत फैलाने वाले बाद में फरार हो गए। मौके पर पुलिस को एक पिस्टल मिली है। जो वह भागते समय संभवतः छोड़ गए या गिर गई। बता दें कि यह सारा घटनाक्रम अवैध बजरी को लेकर चल रहा है। बजरी माफियाओं का खुला आतंक देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजरी ठेका लीज होल्डर ने बजरी के भाव में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते बजरी माफिया और ठेकेदारों के बीच विवाद बढ़ गया है। मामले को लेकर पुलिस को कोई अधिकृत शिकायत नहीं दी गई है।

    क्षेत्रवासियों ने लगाया पुलिस पर आरोप

    क्षेत्रवासियों ने लगाया पुलिस पर आरोप

    घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आसपास के लोगों ने रास्ता जाम करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक के बीच में पुलिस के सामने ही बजरी के डंपर निकाले जाते हैं। मगर पुलिस उन्हें नहीं रोकती है। कुछ दिनों पहले भी यहां पर घटना हुई थी। क्षेत्रीय पार्षद भैरू सिंह परिहार का कहना है कि यदि पुलिस ने अब कार्रवाई नहीं की तो गुरुवार को फिर से रास्ता जाम करने के साथ विरोध जताया जाएगा। पुलिस सिपाही द्वारा अवैध बजरी डंपर निकाले जाते हैं। मगर पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। लोगों में इस घटना को लेकर पूरी तरह आक्रोश व्याप्त है।

    एक्स सर्विसमैन ने भी निकाली वैपन, लोगों ने पीटा

    एक्स सर्विसमैन ने भी निकाली वैपन, लोगों ने पीटा

    जानकारी के मुताबिक माता का थान चौराहा पर हुई। इस घटना के विरोध स्वरूप लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। इस बीच सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग अपनी बेटी को कार में लेकर निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान विरोध जता रहे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इस बीच उन्होंने अपना वेपन निकालकर मौजूद लोगों को धमकी दी। जिससे लोग और आक्रोशित हो गए और गाड़ी से बाहर निकाल कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

    एएसआई ने दिखाई हिम्मत

    एएसआई ने दिखाई हिम्मत

    लोगों द्वारा एक सर्विसमैन के साथ पिटाई होते देख वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी एएसआई नवीन कुमार भीड़ में घुस गए और उन्होंने जैसे तैसे लोगों को पिटाई से बचाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी को बाहर निकाला। बाद में उन्हें अन्य गाड़ी में रवाना कर दिया गया। उनकी बेटी को भी बाद में कार से सुरक्षित भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+