राजस्थान शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बोले- 'महिला टीचर अधिक होती हैं वहां झगड़े भी ज्यादा होते हैं'
जयपुर, 12 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर ओटीएस रीपा में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से सशक्त बालिका सशक्त राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में महिला टीचर अधिक होती हैं वहां झगड़े भी ज्यादा होते हैं। इस स्थिति में सुधार होना चाहिए।

शिक्षामंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। पहले बेटी को कोख में ही मार दिया जाता है, लेकिन आज महिला बहुत आगे निकल गई है। सरकार ने पॉलिसी ऐसी बनाई है जिसमें सरकारी नौकरी, पदस्थापन और प्रमोशन में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
Recommended Video
बेटियां दो घरों को पालती हैं। उनके पास दोहरी जिम्मेदारी रहती है। पिता के घर पर वह घर का काम और पढ़ाई तथा ससुराल में है तो बच्चों की देखभाल, सास-ससुर की सेवा व घर के काम की जिम्मेदारी बेटी के ही कंधों पर होती है। डोटासरा ने यह भी कहा कि स्कूलों में अगर छोटी-छोटी चीजों को महिला टीचर ठीक कर लेंगी तो हमेशा पुरुषों से खुद को इक्कीस (आगे) पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications