जी-20 की बैठकों के लिए सरकार का रहेगा पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर सीएम गहलोत से चर्चा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुलाकात की एवं जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने जा रही जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्री समूह की बैठक के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश-प्रदेश में व्यापक स्तर पर निवेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाली बैठक के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। गहलोत ने अधिकारियों को जी-20 वाणिज्य एवं निवेश मंत्री समूह की बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन के निर्देश दिए। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि उदयपुर में जी-20 की शेरपा बैठक के आयोजन की विश्व भर में सराहना हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर जी-20 शेरपा बैठक आयोजन के अध्ययन के लिए अन्य राज्यों से अधिकारियों के समूह लगातार राजस्थान आ रहे हैं। ताकि राज्यों में होने वाली जी-20 की बैठकों का बेहतर आयोजन कर सकें।

ashok gehlot

जी-20 की बैठक में 41 प्रतिभागी होंगे शामिल

इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक जी-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रीसमूह की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, रूस, मेक्सिको, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूरोपीयन यूनियन, स्पेन सहित कुल 21 सदस्य देश, मिस्त्र, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, मॉरिशस, संयुक्त अरब अमीरात, आसियान, अफ्रीकन यूनियन सहित कुल 11 आमंत्रित देश एवं क्षेत्रीय समूह तथा विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, एशियाई विकास बैंक जैसे वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र के कुल 9 प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों सहित कुल 41 प्रतिभागी शामिल होंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+