IAS टीना डाबी की शादी के बाद पूर्व पति IAS आमिर खान को लड़कियां खुलेआम कर रहीं प्यार का इजहार

IAS टीना की शादी के बाद पूर्व पति IAS आमिर खान को लड़कियां खुलेआम कर रहीं प्यार का इजहार

जयपुर, 4 मई। कभी देश में सबसे चर्चित रही आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर खान की जोड़ी टूट चुकी है। टीना ने तो बीते माह ही आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी भी रचा ली। आईएएस टीना डाबी से तलाक के आईएएस अतहर आमिर खान राजस्थान कैडर छोड़कर अपने राज्य जम्मू कश्मीर चले गए। आमिर खान कब और किससे दूसरी शादी करेंगे? यह अभी पहेली बना हुआ है।

ias atahar amir khan

इस समय देश में अतमर आमिर खाने वो आईएएस हैं, जिन्हें लड़कियां खुलेआम प्यार का इजहार कर रही हैं। इनसे शादी की इच्छा जता रही हैं। साथ ही इन्हें टीना डाबी को भूल जाने को लेकर ट्रॉल भी किया जा रहा है।

दरअसल, 30 वर्षीय Athar Aamir khan ने तीन दिन पहले Instagram पोस्ट डाली, जिसमें खान एक रेस्त्रां में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं और बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को 130 हजार यूजर ने लाइक किया है। 1653 ने कमेंट किए हैं।

athar aamir khan

अतहर आमिर खान की फोटो पर syednaziaashraf नाम की एक यूजर ने कमेंट किया- 'मैं इस शख्स से शादी करना चाहूंगी.' जिसके बाद कुछ यूजर उसे ट्रोल करने लगे। यूजर kuch_apne_kalam_se_ समेत कई लोगों ने आमिर खान से सवाल किया वे किसके साथ डेट पर हैं।

यूजर asifenglish786 लिखते हैं कि 'भाई अब शादी कर लो ।😍' इसी तरह का कमेंट यूजर shabnam.160 ने किया। लिखा- 'Sir ap bhi shadi kar lo na ab hum wait kar rhe h Apki shadi ka'

इंस्टाग्राम पर IAS अतहर आमिर खान की फोटो पर लोग इशारों इशारों में टीना डाबी को लेकर कमेंट करके भी उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। यूजर mdshah1d ने लिखा ' चाय पीते हैं कहीं बैठ के दोनों भाई जा चुकी है ना? तो बस छोड़! चल आ, जाने दे'

यूपीएससी 2015 के सैकंड टॉपर हैं अतहर आमिर खान

बता दें कि अतहर आमिर खान का जन्म 5 सितंबर 1992 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के देवीपोरा में हुआ।
पिता मोहम्मद शफी खान शिक्षक हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। इन्होंने UPSC2015 में ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की थी। प्रथम स्थान टीना डाबी को मिला। दोनों राजस्थान कैडर में चले आए। यहां 2018 में लव मैरिज की और साल 2021 में इनका तलाक हो गया। वर्तमान में अतहर आमिर खान श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+