Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की बैठक में एक मंच पर नजर गहलोत पायलट, दूरियां बरकरार
Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर जयपुर में आयोजित बैठक महज औपचारिकता बनकर रह गई। बैठक में शामिल होने प्रदेश प्रभारी अजय माकन नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट शामिल तो हुए। लेकिन उनके बीच दूरियां साफ नजर आ रही थी। हालांकि लंबे समय बाद दोनों नेता एक मंच पर दिखाई दिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बैठक में शामिल होने के लिए 11:30 बजे पहुंच गए। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12:30 बैठक में पहुंचे। सीएम गहलोत के पहुंचने के बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में आधे घंटे रुकने के बाद सचिन पायलट वहां से रवाना हो गए। पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से पहले एकजुटता का संदेश देना चाहती हैं। लेकिन राजस्थान के नेताओं के मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बैसला की धमकी को पायलट ने बताया बीजेपी की साजिश
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गुर्जर समाज विरोध की चेतावनी दे चुका है। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग रखते हुए यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी है। सचिन पायलट ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी इस यात्रा से विचलित हो गई है। इसलिए वह यात्रा में बाधा डालना चाहती है।

प्रभारी अजय माकन ने बनाई राजस्थान से दूरी
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक से दूरी बनाई है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा अजय माकन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज हैं। अजय माकन पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राजस्थान के प्रभार से मुक्त करने की मांग भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान के लिए नया प्रभारी नियुक्त कर सकती है।

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान कांग्रेस के लिए चुनौती
राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच अगले महीने भारत जोड़े यात्रा राजस्थान आ रही है। यह यात्रा राजस्थान में कांग्रेस के लिए चुनौती से कम नहीं है। पार्टी भीतर के अंतर्कलह से जूझ रही है। वही गुर्जर समुदाय ने यात्रा का विरोध करने की सरकार को चेतावनी दे रखी है। पार्टी नहीं चाहती किसी भी सूरत में राहुल गांधी के सामने कोई विवाद की स्थिति पैदा हो। ऐसे में बहुत सोच समझकर यात्रा की रणनीति तय की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications