Bharatpur में साफा बांधने के दौरान बिगड़ी गहलोत के मंत्री सुभाष गर्ग की तबियत, सीएम ने जानी कुशलक्षेम

Bharatpur में दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान राज्य के तकनीकी शिक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग की उस समय तबियत अचानक बिगड़ गई। जब समर्थकों द्वारा 51 मीटर का साफा उन्हें बांधा जा रहा था। साफा बांधने के दौरान ही मंत्री सुभाष गर्ग को चक्कर आने लगे। समारोह में मौजूद मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने इन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें तुरंत आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच करने पर माइनर ब्रेन स्ट्रोक आने की बात कही। इस पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मंत्री को जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया। करीब शाम 7 बजे मंत्री सुभाष गर्ग को एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती करवाया गया। फिलहाल मंत्री सुभाष गर्ग की तबियत स्थिर है।

subhash garg

मंत्री के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम गठित

एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा ने बताया कि मंत्री के उपचार के लिए 4 चिकित्सकों की मेडिकल टीम गठित की गई है। मंत्री सुभाष गर्ग का इलाज न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ त्रिलोचन श्रीवास्तव, डॉ भावना शर्मा, कार्डियोलॉजी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. विजय पाठक, फिजीशियन डॉ. स्वाति श्रीवास्तव की निगरानी में चल रहा है। मंत्री सुभाष गर्ग को पहले से हाई ब्लडप्रेशर की दिक्क्त है।

subhash garg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूछी गर्ग की कुशलक्षेम

गहलोत सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन पर मंत्री सुभाष गर्ग की तबियत के बारे में जानकारी ली। मंत्री सुभाष गर्ग से मिलने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक भजन लाल जाटव, अमित चाचाण, प्रमुख स्वास्थ्य सचिव वैभव गालरिया सहित अनेक लोग एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

subhash garg

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+