Rajasthan में बजट पेश करने की तैयारियों में जुटी गहलोत सरकार, जानिए किनसे मांगे गए सुझाव

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तमाम सियासी कयासों को पीछे छोड़ बजट की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को प्री बजट बैठकों का दौर शुरू हो गया। पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संगठनों, सिविल सोसायटी तथा उपभोक्ता फोरम के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद किया। सीएम गहलोत ने गुरुवार को मीडिया से बजट जल्दी आने के संकेत देते हुए कहा कि जल्दी ही बजट की तारीख बता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार युवाओं को हम चाहते हैं कि उनके दिल में क्या भावना है और क्या सुझाव है। वे हमें बताएं। इससे पहले सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर युवाओं से बजट को लेकर सुझाव मांगे।

गुजरात चुनाव में सरकार विरोधी लहर

गुजरात चुनाव में सरकार विरोधी लहर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में अच्छा माहौल है। वहां सरकार के विरोध में बहुत भयंकर लहर है। हमारा अभियान ठीक चल रहा है। पांच यात्रा निकली है। इन यात्राओं में जो जनता की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे संकेत मिलता है। सीएम गहलोत ने कहा कि वहां लोगों में भावना है कि सरकार ने पांच साल तक कोरोना में लोगों को बर्बाद कर दिया। वहां बहुत भयंकर बेरोजगारी है। अभी नकली शराब से 70 लोग मारे गए। वह लोग मोरबी हादसे की कोई जांच नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को हादसे की न्यायिक जांच करवानी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

हिमाचल प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने भरोसा जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है। जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से विचलित है भाजपा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से विचलित है भाजपा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जनता का कारवां चल रहा है। उससे भी भाजपा वाले विचलित हैं। इसलिए आरोप लगाते रहते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। राहुल गांधी ने जनता से जुड़े महंगाई बेरोजगारी और शांति व सद्भाव के मुद्दों को लेकर यह यात्रा शुरू की है और इसका असर हो रहा है। सीएम गहलोत ने राज्य सरकार के आगामी बजट को लेकर कहा कि जल्द ही इसकी तिथि तय कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+