कांवड़ यात्रा में शामिल हुए गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवास, बीजेपी पर साधा निशाना
जयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवास कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान खाचरियावास ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर कोई पाबन्दी नहीं है। यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर जरूर पाबन्दी लगाई गई । इसकी अहम वजह है कि ट्रेफिक व्यस्थाएं सुचारु रह सके। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीजे से जो यात्रा एक घंटे में पूरी होनी चाहिए। उसमे दस घंटे लग रहे हैं। डीजे पर नाचना ही है तो यात्रा जब मंदिर पहुंच जाए वहां नाचे। कोई मना करने वाला नहीं है। कांवड़ यात्रा को लेकर न तो कोई रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और ना ही कोई रोक है। सब अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुरूप यात्रा निकाल रहे हैं।

झूठा प्रचार कर रही बीजेपी
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं है। बीजेपी झूठा प्रचार करती है।राधे क्लब द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में खाचरियावास कांवड़ कंधे पर लेकर पैदल चले। इस दौरान खाचरियावास ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। राजनीति में बेवजह धर्म को नहीं घुसाना चाहिए। रोज झगड़ा फसाद नहीं करना चाहिए। खाचरियावास खुद कावड़ लेकर गलता तक पहुंचे। शहर के 22 गोदाम सर्किल पर कांवड़ यात्रियों पर मंत्री और स्थानीय बाशिंदों ने पुष्प वर्षा की। यही से खाचरियावास कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications