Congress के आठ वचनों में गहलोत का सुशासन शामिल, जानिए इसके सियासी मायने

Congress ने गुजरात चुनाव में अशोक गहलोत और राजस्थान के नेताओं पर भरोसा जताया है। गुजरात चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए सुशासन के 8 वचनों में राजस्थान में गहलोत सरकार की योजनाओं को शामिल किया है। पार्टी की ओर से जारी किए गए 8 वचनों में गहलोत सरकार की 5 बड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज शहरी रोजगार योजना और पुरानी पेंशन स्कीम को शामिल किया गया है। इसके अलावा राहुल ने 8 वचनों में राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र की नरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी 100 दिन की रोजगार गारंटी, बेरोजगारों को प्रतिमाह भत्ता, इंदिरा रसोई योजना किसानों को कर्ज माफी, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और बिजली बिल में छूट जैसे कार्यों को भी शामिल किया है। कांग्रेस राजस्थान की इन योजनाओं को गुजरात की जनता के सामने रखकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के विजन को गुजरात में पार्टी के चुनाव प्रभारी रघु शर्मा ने जारी किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जारी किए कांग्रेस के 8 वचन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जारी किए कांग्रेस के 8 वचन

राहुल गांधी ने रविवार को गुजरात की जनता के लिए सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने संदेश में सरकार बनने पर 8 बड़े काम करने के वचन दिए हैं। इसमें गहलोत सरकार और उनकी फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल करके राहुल ने एक बार फिर से गहलोत के शासन पर मुहर लगाई है। इससे पहले भी राहुल ने सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार की तारीफ की थी। राहुल गांधी ने गुजराती भाषा में कांग्रेश ने 8 वचन और कांग्रेस नुं काम बोले छे नाम दिया है। राहुल के 8 वचनों के विजन में गहलोत सरकार की योजनाओं को इतनी तवज्जो देकर राहुल गांधी ने सबको हैरान कर दिया है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना भाजपा पर भारी

हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना भाजपा पर भारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार की शुरू की गई पुरानी पेंशन योजना की मांग लगातार की जा रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उछाल कर भाजपा को परेशानी में डाल दिया है। अभी यहां यह पुरानी पेंशन योजना बड़ा चुनावी मुद्दा बनती जा रही है। राज्य में करीब 4.5 लाख कर्मचारी हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में रिटायर कर्मचारी भी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे के बाद यह मुद्दा और गरमा सकता है।

हिमाचल में पायलट बोले गहलोत की योजनाओं से भाजपा हैरान

हिमाचल में पायलट बोले गहलोत की योजनाओं से भाजपा हैरान

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल में जनसभाओं में गहलोत सरकार की योजनाओं का हवाला देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में जब हमारी सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना लागू करके दिखाई। हमारी सरकार जहां भी है। हमने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया है। इस योजना को लेकर बीजेपी वाले फस गए। हां बोले तो मरे ना बोले तो मरे। अगर हां बोल दिया तो यूपी में भी इसे लागू करना पड़ेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए और गुजरात में चुनाव है। वहां भी लागू करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+