नवलगढ़ की गरिमा चौधरी की जयपुर में गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवक ने कॉलेज छात्रा की हत्या कर दी। पहले तो आरोपी ने छात्रा पर चाकू से वार किया। फिर उसके देशी कटटे से गोली मारी, जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। मृतका गरिमा चौधरी झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड की रहने वाली थी।

कॉलेज में परीक्षा देने आई थी
पुलिस के अनुसार वारदात जयपुर के आदर्श नगर इलाके में हुई है। यहां के वैदिक कन्या कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा गरिमा चौधरी सुबह सात बजे परीक्षा देने आई थी। सुबह दस बजे वह परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकलकर रही थी। तब आरोपी युवक विष्णु चौधरी मिला।

पहले चाकू से किया था वार
दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान विष्णु ने अपनी जेब से चाकू निकालकर गरिमा पर वार कर दिया। लहुलुहान हालत में गरिमा सड़क पर गिर गई। फिर विष्णु ने लोगों को अपनी ओर आते देखकर जेब से देशी कट्टा निकाला और गरिमा को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद वहीं खड़ा रहा
गोली मारने के बाद विष्णु सड़क पर गिरी गरिमा के आस-पास ही खड़ा रहा। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार जब्त कर लिया। पुलिस ने गंभीरावस्था में गरिमा को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गरिमा की मौत हो गई।

धौलपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विष्णु चौधरी धौलपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह जयपुर के ज्योति नगर में रह रहा है। यहां पर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह गरिमा को दो साल से जानता है। हालांकि हत्या की वजह नहीं बताई।












Click it and Unblock the Notifications