Rajasthan : गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई की दिनदहाड़े हत्‍या, कोर्ट में पेशी पर लाए तब बदमाशों ने मारी नौ गोली

जयपुर 19 सितम्बर। राजस्‍थान में सोमवार को गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या की गई है। नागौर में वारदात को उस वक्‍त अंजाम दिया गया जब उसे पेशी पर कोर्ट लाया जा रहा था। कोर्ट के बाहर मुख्‍य सड़क पर अंधाधुंध गोली बरसाई गई। हमले में गैंगस्‍टर के 3 साथी और एक अधिवक्ता समेत 4 जने घायल हो गए।

sandeep vishnoi

नागौर में नौ गोली मारकर गैंगस्‍टर संदीप सेठी उर्फ विश्‍नोई की हत्‍या क्‍यों और किसने? यह अभी पता नहीं चल पाया। बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पूरे जिले में खास नाकाबंदी करवाई गई है। गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई को नौ गोली लगी है।

मीडिया से बातचीत में कार्यवाहक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नागौर कोर्ट से पेशी भुगतकर लौट रहे मर्डर के आरोपी संजीव सेठी पर मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली लगने से सन्दीप की मौत हो गई।

हमले में सन्दीप के तीन साथियों समेत एक अधिवक्ता के भी गोली लगने की सूचना है। हमले के बाद घायल हुए व्यक्तियों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक सन्दीप के दो साथियों को गम्भीर हालत में जोधपुर रेफर किया जा रहा है।

राजस्‍थान महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर के निर्देश पर जयपुर से एटीएस व एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ को मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने चारों तरफ सघन नाकाबंदी कर दी है। हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+