पीएम मोदी पर फिर फिदा हुए थरूर, अब क्या करेगी कांग्रेस?

जयपुर। कांग्रेस अपने नेताओं पर सख्ती बरतनी शुरु की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिफ करने पर नेताओं के चेतावनी दी जा रही है, लेकिन चेतावनी का नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिफ कर पार्टी की आलोचना झेल चुके कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरुर ने एक बार फिर से मोदी की तारिफ की है।

shashi tharoor

शशि थरूर ने एक बार फिर से मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ने पहचान की राजनीति को परफॉर्मेंस की राजनीति में शिफ्ट कर दिया है। जयपुर के ऐनुअल लिटरेचर फेस्टिवल में थरुर ने अपनी नई किताब 'इंडिया शास्त्र' के पाठ के दौरान मोदी की तारिफ की और कहा कि मोदी इतिहास में जगह बना सकते हैं लेकिन हम विपक्ष को अभी तक इस पर भरोसा नहीं हो पाया है।

थरुर ने मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि मोदी का फोकस विकास और सुशासन पर है। हलांकि तारिफ के दौरान शशि ने सरकार में मौजूद उन लोगों पर सवाल भी उठाया जो मोदी सरकार को अपनी विवादस्मोपद बयानबाजी की वजह से शर्मिंदगी का सामना करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी उन तत्वों को क्यों नहीं रोक पा रहे हैं जो आधुनिक विज्ञान के मुकाबले प्राचीन विज्ञान को तवज्जो दे रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने भी एक इंटरव्यू में मोदी की प्रशंसा की थी, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। पार्टी ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी थी। अब एक बार फिर से थरुर ने मोदी की तारिफ कर पार्टी को मौका दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+